Search

रांचीः इस जन्माष्टमी पर भगवान श्री कृष्ण को लगेगा मोटे अनाज का भोग

Amit Kumar Ranchi: श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति के सानिध्य में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव 6 व 7 सितंबर को अल्बर्ट एक्का चौक पर मनाया जाएगा. इस बार का मुख्य आकर्षण मोटे अनाज का भोग श्री कृष्ण को लगाया जाएगा. जन्माष्टमी को लेकर समिति के संरक्षक सांसद संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह तथा अजय मारू ने प्रेस वार्ता कर संयुक्त रूप से बताया कि समिति द्वारा पिछले 13 वर्षो से राजधानी के मुख्यमार्ग पर श्री कृष्ण जन्मोत्सव का उत्सव मनाया जा रहा हैं. इसे लेकर भक्तों में उत्साह का माहौल अभी से दिख रहा हैं. इस बार जन्माष्टमी पिछले साल के मुकाबले भव्य रूप से आयोजित की जाएगी. जिसमें श्री कृष्ण को लगने वाला भोग मोटे अनाज का होगा तथा अमृत दही हांडी प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम व महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे तथा बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता और झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. इसके साथ भजन संध्या का भी भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया कि विजेताओं को प्रथम ,द्वितीय, तृतीय व सांत्वना पुरस्कार दिया जाएगा. मौके पर महासचिव जवाहर तनेजा, प्रमोद सारस्वत,कमलजीत सिंह शंटी,राम बांगड़, सतीश सिन्हा, नीरज चौधरी, संजय पोद्दार, ललन श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, विपिन वर्मा, नरेंद्र लाखोटिया ,किशन साबू, गोवर्धन भाला, रमेन्द्र कुमार ,राजकुमार सोमानी, शिव शंकर साबू, राजीव सहाय, जुगल दरगढ़, मनीष लोधा, अमित चौधरी, विकाश गोयल सहित काफी संख्या में समिति को लोग शामिल रहे. इसे पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-kudmi-samaj-will-teach-a-lesson-to-arjun-munda-and-bjp-in-2024-sheetal-ohdar/">रांचीः

अर्जुन मुंडा और भाजपा को 2024 में सबक सिखाएगा कुड़मी समाज- शीतल ओहदार

आयोजन इस प्रकार से होगा आयोजित

प्रथम दिन झांकी प्रतियोगिता के साथ महोत्सव का उद्घाटन किया जाएगा. अपराह्न 3-00 बजे से श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी जिसमें बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता व अन्य झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा. 10 वर्ष तक के बच्चे श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ भाग ले सकेंगे. दूसरे दिन संध्या 5 बजे से अमृत दही- हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह भजन संध्या सहित नृत्य नाटिका का विशाल आयोजन होगा.

अमृत दही हांडी प्रतियोगिता नियम व शर्तें

18 साल से ऊपर के पुरुष एवं महिला गोविंदा हांडी फोड़ प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे. गोविंदाओं की टीम को समिति में रजिस्ट्रेशन को करवाना होगा. अमृत दही हांडी प्रतियोगिता में कुछ नियम व शर्ते होंगी. पुरुष गोविंदा टीम के लिए हांडी 25 फीट पर व महिला गोविंदा के लिए 15 फीट पर बांधी जाएगी. वही पुरुष गोविंदा को हांडी फोड़ने का समय 5 मिनट व महिला गोविंदा को 3 मिनट का समय दिया जाएगा. जो सबसे कम समय में हांडी फोड़ेगा उसे क्रमवार प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा. इसे भी पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-tricolor-tampering-confirmed-case-registered-against-18-including-more-than-1-dozen-nominees/">पलामू

: तिरंगा के साथ छेड़छाड़ की पुष्टि, 1 दर्जन से अधिक नामजद समेत 18 के खिलाफ मामला दर्ज

रजिस्ट्रेशन फॉर्म कहां से करें प्राप्त

प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन फॉर्म सोमवार से प्राप्त होगा. अल्बर्ट एक्का चौक में केडिया साइकिल के राजेंद्र केडिया से स्टेशन रोड में पतंजलि से सतीश सिन्हा से प्राप्त किया जा सकेगा. रजिस्ट्रेशन फॉर्म 30 अगस्त तक ही जमा लिए जाएंगे. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp