Search

 
 
 

ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेंट्रल कमांड की ईरान पर भीषण बमबारी, रेलवे ब्रिज उड़ाया, चाबहार भी धुआं-धुआं

अमेरिकी बमबारी से ईरान धुआं-धुआं हो गया है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिकी वायु सेना ने हमलों को अंजाम देना शुरू कर दिया है. ट्रंप ने साफ कह दिया था कि बुधवार रात ईरान पर विध्वंसक हमला करेंगे. ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना द्वारा  ईरान के बंदर अब्बास और सीरिक समेत कई इलाकों में भीषण हमले  किये जाने की खबर है.
 

Washington : अमेरिकी बमबारी से ईरान धुआं-धुआं हो गया है.राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी के बाद अमेरिकी वायु सेना ने हमलों को अंजाम देना शुरू कर दिया है. ट्रंप ने साफ कह दिया था कि बुधवार रात ईरान पर विध्वंसक हमला करेंगे. ट्रंप के आदेश पर अमेरिकी सेना द्वारा  ईरान के बंदर अब्बास और सीरिक समेत कई इलाकों में भीषण हमले  किये जाने की खबर है.

 

ईरानी समाचार एजेंसी मेहर के अनुसार चाबहार, कोनारक के पास हमले हुए हैं. तेज धमाकों से पूरा इलाका दहल उठा है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी इरना का कहना है कि अमेरिका के नये हमलों से चाबहार के कुछ हिस्सों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है. इतना ही नहीं, ईरान के अक्काला में  रेलवे ब्रिज उड़ा दिये जाने की सूचना है. हालांकि ईरानी एयर डिफेंस सिस्टम भी एक्टिव हो गया है, पर वह अमेरिकी हमलों को रोक नहीं पा रहा है.

 

ईरानी समाचार एजेंसी मेहर ने बंदर अब्बास में धमाकों की पुष्टि की है. ईरान के सरकारी प्रेस टीवी के का कहना है कि अबू मूसा द्वीप पर लगभग 10 धमाके हुए हैं. चाबहार और कोनारक में भी 10 विस्फोट सुने गये हैं.  अमेरिकी बमबारी और मिसाइल हमलों से शहीद बेहेश्ती पोर्ट, कलंतरी पोर्ट और समुद्री यातायात नियंत्रण टावर को भारी क्षति पहुंची है.ट्रंप ने हमलों की बात को स्वीकारते हुए ट्रूथ सोशल पर चाबहार में उठ रही आग की लपटों की तस्वीर साझा की किया है.

 

ट्रंप ने लिखा कि यह कल ईरान की ओर से जहाजों पर किये गये हमले का जवाब है. साथ ही धमकाते हुए कहा कि ईरान अगर ऐसी कार्रवाई फिर करेगा, तो हम इसका करारा जवाब देंगे.अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर हमने  ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी है. दरअसल तुर्किये में आयोजित नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्डोमिर जेलेंस्की से मुलाकात करने से पूर्व ट्रंप ने पत्रकारों को इशारा कर दिया था कि अमेरिका, ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा.

 

तुर्किये के अंकारा में नाटो शिखर सम्मेलन में शामिल होकर लौट रहे ट्रंप ने पत्रकारों से कहा कि सैन्य हमले के बाद ईरान ने अमेरिका से संपर्क किया.  कहा,  कि ईरान ने कुछ देर पहले हमें फ़ोन किया था. वे अब डील करने पर आमादा हैं, पर मुझे यह नहीं पता कि वे इसके लायक हैं या नहीं. वे डील का पालन करेंगे या नहीं. यह बड़ी समस्या है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही