Search

 
 
 

धनबाद में एक बार फिर जगी हवाई अड्डा की उम्मीद

 
Dhanbad : धनबाद (Dhanbad)  हवाईअड्डा को लेकर धनबाद के लोगों की उम्मीद एक बार फिर परवान चढ़ने लगी है. आरटीआई के जबाब में केंद्रीय विमानन मंत्रालय से जुड़ी क्षेत्रीय सम्पर्क योजना (आरसीएस) के महाप्रबंधक अतुल्य अग्रवाल ने कहा है कि हवाई सेवा के लिये धनबाद को हमलोगों ने पहले से सूची बद्ध कर रखा है, लेकिन अभी तक किसी चयनित एयरलाइन ऑपरेटर ने वैध बोली नहीं लगाई है. जब भी कोई ऑपरेटर सामने आएगा, हवाईअड्डा के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. उन्होंने बताया देश के आम नागरिकों के लिये सस्ती उड़ान योजना 21 अक्टूबर 2016 में शुरू की गई थी, जिसका सुखद परिणाम आज कई छोटे शहरों में भी देखने को मिल रहा है. धनबाद भी उनमें से एक है. यहां भी हवाई सेवा की बेहतर संभावना है. आरटीआई फाइल करने वाले वार्ड 26 के पूर्व पार्षद निर्मल कुमार मुखर्जी ने बताया कि आरसीएस से जबाब पिछले माह ही आया था. उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र और दर्जनों केंद्रीय संस्थान होने के कारण धनबाद में हवाई सेवा शुरू करने की मांग लगातार हो रही है. मैं उसी कड़ी का हिस्सा हूं. उन्होंने जिले के सांसद और विधायक से भी अपील की है कि राजनीतिक मन मुटाव त्याग कर सूबे के मुख्यमंत्री से बात कर समाधान का रास्ता निकालें. ज्ञात हो कि देवघर में हवाई सेवा शुरू होने के बाद से धनबाद में यह मांग जोर पकड़ने लगी है. इसे लेकर सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर जमकर आवाज उठी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही