Search

 
 
 

कभी विधायक ने 36 लाख से बने उपस्वास्थ्य केंद्र का किया था बहिष्कार, आखिरकार किया उद्घाटन

 
Hazaribagh : बरही विधायक उमाशंकर अकेला ने पहले जिस योजना का बहिष्कार किया था, करियातपुर में 36 लाख से बने उसी उपस्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन उन्होंने मंगलवार को किया. दरअसल पहले विधायक ने भवन में लगे चौखट, टाइल्स, शौचालय, पानी की व्यवस्था आदि नही होने के कारण भवन निर्माण करने वाले संवेदक व अभियंता के खिलाफ गहरी नाराजगी जताई थी. साथ ही व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया था. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक ने पानी की व्यवस्था और कुछ काम करवा कर एक बार फिर से लीपापोती किया है. इसे भी पढ़ें–नहीं">https://lagatar.in/senior-journalist-abhijit-sens-wife-chandana-sen-is-no-more-yashwant-sinha-expressed-grief/">नहीं

रहीं वरिष्ठ पत्रकार अभिजीत सेन की पत्नी चंदना सेन, यशवंत सिन्हा ने जताया दुख

सप्ताह में एक दिन बैठेंगे डॉक्टर

स्थानीय मुखिया ने बताया कि सत्र 2019-20 के अंतर्गत भवन निर्माण की ओर से लगभग 36 लाख की लागत से दोतल्ला उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया, जिसमें लगभग 10 कमरे हैं. वहीं विधायक ने कहा कि उप स्वास्थ्य का उद्घाटन हो जाने से यहां के स्थानीय लोगों को स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिलेगा. जल्दी ही इसे विकसित करते हुए स्थायी डॉक्टर व अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की व्यवस्था की जाएगी. वर्तमान में सप्ताह में एक दिन डॉक्टर बैठेंगे. अन्य दिन एएनएम व स्वास्थ्य कर्मियों की मदद से जांच की जाएगी. उद्घाटन समारोह में उपाध्यक्ष किशुन यादव, प्रमुख मनोज रजक, स्थानीय मुखिया मनोज कुमार सहित बीडीओ सीआर इंदीवर, डीएस डॉ पी ज्ञानी आदि, वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य सहित ग्रामीण उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें–चांडिल">https://lagatar.in/chandil-ajsu-partys-workers-conference-on-18-in-sheeshmahal-of-dam/">चांडिल

: डैम के शीशमहल में आजसू पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 18 को
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही