Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद से डेढ़ हजार भाजपा कार्यकर्ता रांची जाएंगे सचिवालय के घेराव में

Dhanbad : धनबाद (Dhanbad) 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री सचिवालय घेराव को सफल बनाने के लिए धनबाद विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक धनबाद विधायक राज सिन्हा के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि धनबाद से डेढ़ हजार कार्यकर्ता रांची कूच करेंगे. विधायक राज सिन्हा ने कहा कि हेमंत सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है.  यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है और लूट का इतिहास बना रही है. उन्होंने कहा कि 11 अप्रैल सचिवालय के घेराव में जनता के आक्रोश की अभिव्यक्ति होगी. उन्होंने स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को घर पर पार्टी का झंडा लगाने और 10:30 बजे प्रधानमंत्री का राष्ट्र के नाम संबोधन सुनने की अपील की. मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष संजय झा, मानस प्रसून, युवा मोर्चा की प्रदेश प्रवक्ता प्रियंका रंजन, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रीता यादव, मंडल अध्यक्ष निर्मल प्रधान, मौसम सिंह, सुमन सिंह, विकास मिश्रा, राज कुमार मंडल, आनंद खंडेलवाल, नीरज सिन्हा, राजाराम दत्ता, उमेश सिंह, रिंकू सिन्हा, टुल्ला सिंह, बबलू सिंह, अशोक सिन्हा, दीपक झा, रंजन सिंह सहित दर्जनों भाजपाई मौजूद थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही