Search

 
 
 

लातेहार : बालिका छात्रावास में चोरी मामले में एक गिरफ्तार

 
Latehar : अजजा बालिका छात्रावास में दशहरे की छुट्टी के दौरान हुई चोरी की घटना में शामिल एक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि इस चोरी की घटना के बाद से ही पुलिस सक्रिय थी और लगातार छापामारी कर रही थी. छापामारी के दौरान बुधवार को सन्नी भुइयां (चंदनडीह, लातेहार) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उन्होंने बताया कि उसके पास से छात्रावास से चोरी की गयी बर्तन, टॉर्च, पायल, सिक्का, चार्जर व अन्य सामग्रियों को बरामद कर लिया गया है. बता दें कि दशहरे की छुट्टी में छात्रावास की लड़कियां अपने घर गयी थीं और वार्डन भी किसी कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यालय से बाहर थी. इसी दौरान चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर चोरी कर ली थी. इसके बाद छात्राओं ने एक जुलूस निकाल कर डीसी को ज्ञापन सौंपा था और सुरक्षा की गुहार लगाई थी. इसे भी पढ़ें : डोरंडा">https://lagatar.in/big-negligence-in-doranda-urban-health-center-cloth-left-in-womans-stomach-after-caesarean/">डोरंडा

अर्बन हेल्थ सेंटर में बड़ी लापरवाही, सिजेरियन के बाद महिला के पेट में छोड़ दिया कपड़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही