Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कदमा में लोहा चोरी करते रंगेहाथ एक गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : कदमा पुलिस ने फार्म एरिया से चोरी करते हुए रंगेहाथ एक युवक को रविवार की रात को गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है. गिरफ्तार युवक धातकीडीह बी ब्लॉक का रहने वाला महताब आलम है. इस मामले में शास्त्रीनगर रोड नंबर तीन निवासी मो. नयुम दुल्ला के बयान पर कदमा थाना में मामला दर्ज किया गया है. घटना की रात रविवार को स्टील का सिंक व लोहे का पाइप चोरी करते हुए उसे पकड़कर पुलिस को सौंपा गया था.

मानगो से नाबालिग लड़के का अपहरण, पिता ने अज्ञात पर दर्ज कराया केस

इधर, मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर नौ से 13 वर्षीय नाबालिग लड़के का अपहरण करने का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया गया है. पिता मो. जुसुफ जमाल ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर किशोर साइकिल में हवा भराने की बात कहकर निकला था. उसके बाद से घर नहीं लौटा. घर वालों को शक है कि उसका अपहरण कर लिया गया है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही