Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा में 30 कार्टून अवैध विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

Chatra : चतरा जिले के राजपुर थाना अंतर्गत रौशना मोड़ के पास जोलडीहा जाने वाली पक्की सड़क पर पुलिस ने एक सफेद रंग की ऑल्टो कार को रोका. कार की जब जांच की गई तो उसमें 30 पेटी अवैध नकली अंग्रेजी शराब रखी मिली. जिसे पुलिस ने कार के साथ जब्त कर लिया है. चतरा सदर एसडीपीओ अविनाश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि चतरा एसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार में अवैध रूप से नकली अंग्रेजी शराब जा रही है. सूचना के आधार पर छापामारी टीम का गठन कर कार्रवाई की गई. शराब के साथ गिद्धौर स्थित सिंदुआरी के बहादुर कुमार (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया. मौके से 30 कार्टून नकली विदेशी शराब मिली. पुलिस ने मौके से कुल-716 बोतल शराब, एक मोबाइल, कार को जब्त कर लिया है. इस संबंध में राजपुर थाना कांड संख्या 44/23 उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया. मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में पुलिस अवर निरीक्षक सह राजपुर थाना प्रभारी बिनोद कुमार, नंदन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक नरेंद्र प्रसाद मेहता और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें : ">https://lagatar.in/no-elderly-should-be-deprived-of-old-age-pension-report-by-30-cm/">

 कोई बुजुर्ग वृद्धावस्था पेंशन से वंचित न रहे, 30 तक रिपोर्ट करें : सीएम
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही