Search

 
 
 

एक देश एक चुनाव, देशहित में है : रक्षा राज्य मंत्री

 
Ranchi: मंगलवार को लोकसभा में एक देश एक चुनाव बिल स्वीकृत होने पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी है. मंत्री ने कहा कि यह बिल देशहित में है, हर 5 वर्ष में लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होते हैं, वहीं देश में हर वर्ष अलग-अलग समय पर विधानसभा चुनाव होते हैं. एक समय चुनाव होने पर देश के राजकोष की बचत होगी. चुनाव के समय राज्यों में आचार संहिता लागू हो जाते हैं, परिणाम आने तक यह लागू रहता है. ऐसे में विकास परियोजनाओं में देरी होती है. एक देश एक चुनाव से विकास कार्य में इसका लाभ होगा. चुनाव के समय सरकारी काम में भी व्यवधान होता है. ऐसे में साल में एक ही बार में इस तरह की आवश्यकता पड़ेगी और विकास कार्य में रुकावट नहीं आयेगी इसलिए एक देश एक चुनाव देश के हित में है. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसी

न्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ!
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही