Search

 
 
 

नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ का इनाम, बग्गा ने कहा, ओवैसी की पार्टी AIMIM आतंकवादी, अमित शाह से कार्रवाई की गुहार

 
NewDelhi : भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने दावा किया कि एआईएमआईएम(AIMIM) ने भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता के सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखा है. उन्होंने इस मामले में अमित शाह से कार्रवाई करने का अनुरोध करते हुए ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को आतंकवादी करार दिया. उन्होंने कहा, एआईएमआईएम ने नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ का इनाम रखा है. मैं अमित शाह से अनुरोध करता हूं कि कृपया इस आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दें. इसे भी पढें : कहने">https://lagatar.in/adani-ambani-are-rich-enough-to-say-burdened-under-heavy-foreign-debt-63-thousand-crore-loan-taken-in-2021-22/">कहने

भर को अमीर हैं अडानी-अंबानी! भारी विदेशी कर्ज के बोझ तले दबे हैं, 2021-22 में लिया 63 हजार करोड़ का लोन

लगातार धमकी भरे संदेश और फोन आ रहे हैं

जान लें कि इन दिनों सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें AIMIM के नेता नूपुर शर्मा के सिर पर एक करोड़ के इनाम की घोषणा करते हुए दिख रहे हैं. तजिंदर पाल बग्गा ने भी यह वीडियो शेयर किया है. भाजपा की राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा ने कहा है कि उन्हें लगातार धमकी भरे संदेश और फोन आ रहे हैं. धमकी देने वाले लोग उन्हें और उनके परिवार को अपशब्द कहने के साथ जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं. उन्होंने धमकी देने वाले आरोपियों के संदेशों के स्क्रीन शॉट अपने ट्विटर हैंडल पर साझा किये हैं. इसे भी पढें : अर्थव्यवस्था">https://lagatar.in/subramanian-swamys-tweet-on-the-news-related-to-the-economy-for-those-who-think-modi-is-a-global-leader/">अर्थव्यवस्था

से जुड़ी खबर पर सुब्रमण्यम स्वामी का ट्वीट, जिन्हें लगता है मोदी वैश्विक नेता, यह उनके लिए

ज्ञानवापी मस्जिद के मामले पर डिबेट में शामिल हुई थीं

नुपुर शर्मा ने जानकारी दी कि वह गुरुवार को एक न्यूज चैनल पर ज्ञानवापी मस्जिद के मामले पर डिबेट में शामिल हुई थीं. जहां उन्होंने तथ्यों के साथ अपनी बातें रखी थी. लेकिन डिबेट के बाद से ही उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं. धमकी देने वाले अभद्र भाषा बोल रहे  हैं.  उनका और उनके परिवार के सदस्यों का सिर कलम करने तक की धमकी दे रहे हैं. इसे भी पढें : शशि">https://lagatar.in/shashi-tharoors-new-word-of-era-doomscrolling-in-headlines-a-user-wrote-thank-you-sir-ji-for-giving-the-new-word/">शशि

थरूर का नया वर्ड ऑफ एरा…doomscrolling सुर्खियों में, एक यूजर ने लिखा, नया शब्द देने के लिए धन्यवाद सर जी…

दिल्ली पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई की कही बात

नुपुर शर्मा ने जब दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए आरोपियों के धमकी भरे संदेश अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किये तो दिल्ली पुलिस ने भी इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई करने की बात कही. नुपुर शर्मा का कहना है कि वह दिल्ली पुलिस कमिश्नर को भी अपनी शिकायत भेज रही हैं. नूपुर शर्मा के खिलाफ मुंबई में टीवी शो के दौरान पैगंबर मुहम्मद पर टिप्पणी को लेकर मामला दर्ज किया गया है. भारतीय सुन्नी मुसलमानों के सुन्नी बरेलवी संगठन रजा अकादमी की शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है. शर्मा के खिलाफ मुंबई के पाइधोनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में आईपीसी की धारा 295ए, 153ए और 505बी के तहत मामला दर्ज किया गया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही