Search

 
 
 

एक करोड़ नौकरियां, 500 रुपये में गैस सिलेंडर, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा... राजद ने जारी किया परिवर्तन पत्र

 
Patna :  लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपना-अपना घोषणा पत्र जारी कर रही है. इसी क्रम में बिहार की प्रमुख विपक्षी दल आरजेडी ने भी अपना घोषणा पत्र जारी किया है. राजद नेता तेजस्वी ने घोषणा पत्र के जरिये केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर एक करोड़ नौकरियां देने का वादा किया है. वहीं 15 अगस्त तक देश को बेरोजगारी से आजादी दिलाने की बात कही है. राजद ने अपने इस घोषण पत्र को ‘‘परिवर्तन पत्र’’ नाम दिया है. राजद ने अपने परिवर्तन पत्र में जनता से 24 वादे किये हैं.

राजद ने परिवर्तन पत्र में किये 24 वादे

  1. केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर देश भर में एक करोड़ बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायेदी.
  2. देश में वर्तमान में 30 लाख से अधिक सरकारी पद रिक्त हैं, उनको भरने के साथ-साथ 70 लाख नये पद सृजित किये जायेंगे.
  3. आने वाले 15 अगस्त से देश को बेरोजगारी से आजादी दिलाने का काम शुरू हो जायेगा. इसी दिन से नौकरी देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जायेगी.
  4. रक्षा बंधन के दिन से गरीब बहनों को हर साल एक लाख रुपये की सहायता देना शुरू करेंगे.
  5. बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलायेंगे.
  6. बिहार को स्पेशल पैकेज भी दिलायेंगे.
  7. बिहार को 1,60,000 करोड़ का विशेष पैकेज दिलायेंगे.
  8. महज 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे.
  9. ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) बहाल करेंगे.
  10. 200 यूनिट फ्री बिजली का वादा.
  11. 10 फसलों पर एमएसपी दिलायेगी.
  12. अग्निवीर योजना को बंद कराने का वादा.
  13. पहले की तरह सेना में होने वाली भर्ती की प्रक्रिया शुरू कराने का वादा
  14. अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी ड्यूटी के दौरान शहादत पर शहीद का दर्जा दिया जायेगा.
  15. बिहार में 5 शहरों (पूर्णिया, भागलपुर, गोपलगंज, मुजफ्फरपुर और रक्सौल) में एयरपोर्ट बनाने का वादा
  16. मंडल कमीशन की शेष बची सिफारिशों को भी हमारी सरकार लागू करेगी.

जो वादा करते हैं, उसे पूरा करके दिखाते - तेजस्वी

तेजस्वी ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि हम लोग जो वादा करते हैं, उसे पूरा करके दिखाते हैं. 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव के समय हम लोगों ने जितने भी वादे किये थे, उसे अपने 17 महीने के कार्यकाल (बिहार की पिछली महागठबंधन सरकार) के दौरान पूरा करने की कोशिश की. कहा कि हमने पांच लाख सरकारी नौकरी दी. जाति आधारित गणना करायी. इतना ही नहीं आरक्षण की सीमा को बढ़ाकर 75 प्रतिशत कर दिया.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही