Search

 
 
 

एक करोड़ लोगों ने जन सुराज को समर्थन दियाः प्रशांत किशोर

 
Patna: जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है. पीके ने कहा कि 2/3 ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाया जाएगा जिन्होंने कभी चुनाव नहीं लड़ा है और न ही राजनीति से जुड़े हैं. बिहार को खराब करने में ऐसे लोगों का ही तो हाथ है, जो पहले से राजनीति में हैं. हम नई व्यवस्था की बात कर रहें हैं. इसलिए पुराने लोगों को चुनाव लड़ाने का क्या फायदा? ऐसे लोगों को चुनाव लड़ाया जाएगा जो समाज के परखे और बुद्धिजीवी हैं. उन्होंने कहा कि एक करोड़ लोगों ने जन सुराज को समर्थन दिया है. इसमें से 99 फीसद ऐसे लोग हैं जो राजनीति में नहीं हैं. जिनके बाप-दादा एमपी-एमएलए नहीं रहे हैं. पीके ने कहा कि जन सुराज को जनता का समर्थन प्राप्त है इसलिए नेता अन्य पार्टियों को छोड़ कर जन सुराज में आ रहें हैं. पदयात्रा दो वर्ष से की जा रही है, लेकिन लोग अभी जुड़ रहें हैं, क्योंकि लोगों ने भी हवा का रुख भांप लिया है. जन सुराज अभियान एक गंगा है और कुछ नेताओं के जुड़ने से यह मैली नहीं होगी. पीके ने कहा कि कोई भी व्यवस्था बनती है तो कुछ सही-गलत होता ही है. लेकिन मैं आपको विश्वास दिलाता हूं वैसे लोगों को चुनाव लड़ाया जाएगा जिसको देख कर समाज के लोग खुद बोलेंगे ये ऐसे लोग हैं जो समाज का कल्याण करेंगे. इसे भी पढ़ें - संताल">https://lagatar.in/the-government-is-trying-to-eliminate-the-santhal-tribals-babulal/">संताल

आदिवासियों को समाप्त करने में लगी है सरकार : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही