Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Ranchi : एक करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की तीन महिला समेत आठ नक्सलियों ने बुधवार को झारखंड पुलिस के सामने सरेंडर किया है. रांची जोनल आईजी ऑफिस में आयोजित कार्यक्रम में आईजी अभियान एवी होमकर, जोनल आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी एसटीएफ अनुप बिरथरे, चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर के सामने सरेंडर कर दिया. जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है, उसमें जयराम बोदरा, सरिता सरदार, सोमवारी कुमारी, मारतम अंगारिया, टंगीर पूर्ति, पातर कोड़ा कुसनु सिरका और संजू पूर्ति शामिल है. इन सभी नक्सलियों पर चाईबासा जिला के अलग-अलग थानों में मामला दर्ज है. इसे भी पढ़ें - पटना">https://lagatar.in/patna-demonstration-of-students-demanding-cancellation-of-bssc-exam-police-lathicharged-ran-and-thrashed/">पटना

: BSSC परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, दौड़ा- दौड़ाकर पीटा

नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है

झारखंड सरकार ने राज्य को नक्सल मुक्त बनाने का संकल्प लिया है. इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए डीजीपी निर्देशन में झारखंड पुलिस, कोबरा, सीआरपीएफ बल, झारखंड जगुआर और अन्य केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के द्वारा नक्सली संगठनों के खिलाफ चौतरफा कार्रवाई की जा रही है. इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के विरुद्ध निरंतर सफलताएं भी मिल रही हैं. झारखंड को पूरी तरह से नक्सल मुक्त करने के लिए भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में लौटने के लिए झारखंड सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत झारखंड पुलिस लगातार कार्य कर रही है, जिसका परिणाम काफी सकारात्मक रहा है. अबतक भाकपा माओवादी सहित अन्य प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के कई बड़े इनामी नक्सली कमांडरों से लेकर दस्ता सदस्य झारखंड पुलिस और केन्द्रीय अर्द्धसैनिक बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर रहे हैं.

जानें किस नक्सलियों पर कितने मामले हैं दर्ज

जयराम बोदरा पर कुल 11 मामले दर्ज हैं, सरिता सरदार के ऊपर 06 मामले दर्ज हैं. वहीं सोमवारी कुमारी पर 02 मामले दर्ज हैं. मारतम अंगरिया पर 5 मामले, तुंगीर पूर्ति पर 1, पातर कोड़ा पर 6 मामले दर्ज हैं. जबकि कुसनू सिरका और संजू पूर्ति पिछले तीन साल से नक्सल संगठन में सक्रिय थे. इसे भी पढ़ें - साहेबगंज">https://lagatar.in/sahebganj-ghat-firing-hearing-on-bail-of-bachchu-yadav-in-the-high-court-know-what-the-hc-said/">साहेबगंज

घाट गोलीकांड : बच्चू यादव की बेल पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, जानिए HC ने क्या कहा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही