Search

 
 
 

जामताड़ा में एक साइबर आरोपी गिरफ्तार, दो फरार

 

सात मोबाइल, दो बाइक जब्त

Jamtara : जामताड़ा साइबर थाना की पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया- उदयपुर गांव से एक साइबर आरोपी को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में एसपी ने प्रेसवार्ता में कहा कि आरोपित सुनसान जगह में बैठ कर साइबर ठगी का अंजाम दे रहा था. इसी बीच साइबर थाने की पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी धनेश्वर मंडल, ग्राम- झिलुवा को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पबिया गांव के वीरेन्द्र मंडल व युगल मंडल भागने में सफल रहे. इन साइबर अरोपियों के विरूद्ध साइबर थाना में कांड संख्या 51-2023 दर्ज किया गया है. वहीं गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार आरोपी के पास से सात मोबाइल, दो बाइक जब्त किया गया है.  एसपी ने बताया कि साइबर आरोपी गूगल में विभिन्न ई-कॉमर्स कंपनियों, ई पैमेट कंपनियों, उपभोक्ता सामग्री कंपनियों के कस्टमेयर केयर आदि में अपना फर्जी नंबर डालकर रखे थे। उपभोक्ताओं के कॉल करने पर उनकी समस्या के सामाधान के उपाय के रूप में उनको लिंक भेजा जाता है. लिंक क्लिक करने के पश्चात एक से 10 रूपये का रकम भेजने को कहा जाता है. जबकि उक्त लिंक में हिडेन रूप से स्क्रीन शेयरिंग एप जैसे एनीडेस्क, टीम व्यूअर, रस्क डेस्क, क्विक सपोर्ट एप के माध्यम से आमजनों की गतिविधि को रिकॉर्ड कर साईबर ठगी करते हैं. बताया कि धनेश्वर मंडल पर साइबर थाना व करमाटांड़ थाना में पूर्व में मामला दर्ज है. वीरेन्द्र मंडल पर साइबर थाना व नारायणपुर थाना में मामला दर्ज है, जबकि युगल मंडल पर नारायणपुर थाना में पूर्व से मामला दर्ज है. यह">https://lagatar.in/godda-bodies-of-two-students-drowned-in-pond-recovered/">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : तालाब में डूबे दोनों छात्रों का शव बरामद [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही