Search

 
 
 

एक दिवसीय रामलखन राम मेमोरियल वुडबॉल प्रतियोगिता संपन्न

 
Ranchi : रांची कॉलेज मैदान में शनिवार को एक दिवसीय रामलखन राम मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं रिलेशंस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 50 बच्चों ने भाग लिया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता अजीत कुमार, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन, प्रो डॉ कुमार ठाकुर, मनप्रीत सिंह छाबड़ा, झारखंड वुडबॉल के सचिव गोविंद झा, सुभम कुमार ने विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया. इस मौके पर मोंटी कुमार, मनमोहन कुमार, गंभीर कुमार,नेहा कुमारी,नीतू कुमारी आदि कई वुडबॉल खिलाड़ी उपस्थित थे.

प्रतियोगिता के परिणाम 

बालक वर्ग  : प्रथम -आशुतोष कुमार, द्वितीय -शिवम व तृतीय -मनीष कुमार. बालिका वर्ग :  प्रथम - सुष्मिता कुमारी, द्वितीय -प्रभा कुमारी, तृतीय -सोनिया कुमारी. इसे भी पढ़ें – राष्ट्रीय">https://lagatar.in/sports-department-gearing-up-for-national-youth-day-program/">राष्ट्रीय

युवा दिवस कार्यक्रम के लिए खेल विभाग ने कसी कमर
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही