Search

 
 
 

लातेहार: पंचायत समन्वयकों का एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

 
Latehar: शहर के कीनामाड़ के उत्सव मंडप में रविवार को राधा स्वामी संगठन के द्वारा प्रखंड व पंचायत समन्वयकों का एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. बतौर मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, जोनल हेड सतीश कुमार शर्मा व जिला प्रबंधक संतोष कुमार तिवारी व निवर्तमान नगर पंचायत उपाध्यक्ष नवीन कुमार सिन्हा तथा जिला कार्यक्रम प्रबंधक संदीप प्रजापति आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जिला समन्वयक अनिता कुमारी व प्रखंड समन्वयक ब्रह्मदेव प्रजापति ने मंच का संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रखंड समन्वयक मनिका रविन्द्र कुमार ने किया. कार्यक्रम मे राधा स्वामी संगठन के कन्यादान योजना, आवास योजना, कन्यादान उपहार योजना, नचिकेता छात्रवृत्ति योजना, वाहन योजना, किसान सम्मान योजना, अनाज बैंक योजना आदि की जानकारी दी गयी. इसे भी पढ़ें - अदानी">https://lagatar.in/adani-group-termed-hindenburgs-allegation-as-malicious-bjp-said-why-does-congress-stand-with-foreign-companies/">अदानी

समूह ने कहा, हिंडनबर्ग के आरोप दुर्भावनापूर्ण, भाजपा बोली, कांग्रेस विदेशी कंपनियों के साथ क्यों खड़ी हो जाती है?
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही