Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

EVM व वीवीपैट पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, आयोग के पदाधिकारी रहे मौजूद

Ranchi : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के क्रम में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार की अध्यक्षता में सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों, उप निर्वाचन पदाधिकारियों व एफएलसी सुपरवाइजर के लिए ईवीएम और वीवीपैट के प्रथम स्तरीय निरीक्षण के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया. श्री कृष्ण लोक प्रशासन संस्थान में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के साथ भारत निर्वाचन आयोग के सचिव बी.सी. पात्रा, अवर सचिव राकेश कुमार, ईवीएम की नोडल पदाधिकारी गीता चौबे, एनएमएलटी महेंद्र कुमार और मृत्युंजय कुमार ने संबंधित विषयों पर पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य पदाधिकारियों को ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित सभी प्रोटोकॉल से अवगत कराना है, जिससे विधानसभा चुनाव के दौरान किसी प्रकार के संशय की स्थित उत्पन्न न हो. उन्होंने कहा कि ईवीएम और वीवीपैट के रख रखाव के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व राजनीतिक दलों के साथ बातचीत महत्पूर्ण है. कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के कुछ मानक तय किए गए हैं, उनका अनुपालन सुनिश्चित करना अनिवार्य है. कार्यशाला में पदाधिकारियों को ईवीएम व वीवीपैट की तकनीकी और प्रशासनिक सुरक्षा, प्रथम स्तरीय निरीक्षण की प्रक्रिया एवं डाउट क्लियरिंग सत्र का आयोजन किया गया. इन सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा पीपीटी के माध्यम से बिंदुवार प्रशिक्षण दिया गया. कार्यशाला के उपरांत मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार द्वारा सभी जिलों के जिला निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ राज्य में चल रहे द्वितीय मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की गई. इस अवसर पर सभी जिलों के संबंधित पदाधिकारियों के अलावा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह, अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, सहायक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी मुख्यालय संजय कुमार सहित निर्वाचन से जुड़े सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/anurag-gupta-met-the-family-members-of-deceased-advocate-gopal/">रांची:

मृतक अधिवक्ता गोपाल के परिजनों से मिले डीजीपी अनुराग गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही