Search

 
 
 

गिरिडीह-बेंगाबाद मार्ग पर अलग-अलग दुर्घटना में एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

 
Giridih : गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग (एनएच 114 ए) पर महदैया मोड़ के पास सोमवार की रात अलग-अलग दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक प्रकाश यादव उर्फ गुलाब यादव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के मोतीलेदा परसाटोल का रहने वाला था. घायल व्यक्ति की पहचान बलगो बेलाटांड़ निवासी जगदीश वर्मा के रूप में हुई. घायल को बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर ले जाया गया है. इधर, मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद प्रकाश यादव का शव घर पहुंते ही कोहराम मच गया. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा. प्रकाश यादव के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं. घटना के संबंध में बताया गया कि जगदीश वर्मा अपनी बाइक से गिरिडीह से अपने घर बलगो बेलाटांड़ लौट रहा था. तभी महदैया मोड़ के पास बेंगाबाद की तरफ से जा रही तेज रफ्तार कार (संख्या Jh 05 BZ 1764) उसकी बाइक को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई. बाइक सवार कार के नीचे दब गया. स्थानीय लोगों और बेंगाबाद पुलिस की मदद से घायल को निकाल कर इलाज के लिए गिरिडीह भेजा गया, जहां प्राथिमिक उपाचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. इधर, दुर्घटनाग्रस्त कार को हटाने के लिए जेसीबी बुलाई गई थी. इसी क्रम में मोतिलेदा निवासी ममदूर प्रकाश यादव अपनी बाइक से गिरिडीह की तरफ से आ रहे था. तेज रफ्तार बाइक सीधे जेसीबी से टकरा गई. दुर्घटना में बाइक सवार प्रकाश यादव गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गिरीडीह सदर अस्पताल भेजा गया,  जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-criminals-entered-the-quarter-and-shot-a-railway-worker-he-died/">साहिबगंज

: क्वार्टर में घुसकर अपराधियों ने रेलकर्मी को मारी गोली, मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही