Search

 
 
 

विष्णुगढ़ में ऑटो पलटने से एक की मौत, दो घायल

 
Hazaribagh : बगोदर रोड एनएच- 522 में चलनियां के पास शनिवार को ऑटो पलटने से एक सवार की मौत हो गई. मृतक महमूद अंसारी (55) बगोदर थाना क्षेत्र के तिरला गांव का रहने वाला था. बताया जाता है कि वह अपने परिजनों के साथ ऑटो में सवार होकर हजारीबाग से अपने गांव तिरला लौट रहा था. इसी दौरान चलनियां के पास ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई. हादसे में महमूद अंसारी की मौके पर मौत हो गई. वहीं, उनके परिजन सहिम रजा (4) तथा उसकी मां संजीदा खातून (22) घायल हो गई. सूचना पर विष्णुगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक को लेकर विष्णुगढ़ सीएचसी लेकर आई.जहां जांच के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया. हादसे की सूचना पाकर मृतक के अन्य परिजन भी अस्पताल पहुंच गए. जहां परिजनों की चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. घायलों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं, शव को पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया गया. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/elections-in-jharkhand-in-4-phases-know-when-voting-is-on-which-seat-how-many-voters-will-cast-their-votes/">झारखंड

में 4 चरणों में चुनाव, जानिये किस सीट पर कब है मतदात, कितने मतदाता डालेंगे वोट
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही