Search

 
 
 

Covid-19 Returns: आंध्रप्रदेश में कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत, 5 केस एक्टिव

कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की खबर आंध्र प्रदेश से आई है. कडप्पा में 46 साल के एक व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित थे. उनका चार दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई.
 

Lagatar Desk: कोरोना संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत की खबर आंध्र प्रदेश से आई है. कडप्पा में 46 साल के एक व्यक्ति कोविड-19 से पीड़ित थे. उनका चार दिनों से इलाज चल रहा था, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और उनकी मौत हो गई.

 

मीडिया सोर्स के मुताबिक कडप्पा के जिला चिकित्सक एवं स्वास्थ्य अधिकारी रवि बाबू ने बताया कि वह शराब का आदी था और उसे सांस लेने में गंभीर तकलीफ व खांसी होने के कारण स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

 

उन्होंने कहा कि कडप्पा के मसापोटा निवासी 46 वर्षीय व्यक्ति की कोविड-19 से मौत हो गई. उन्होंने कहा कि एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि पीड़ित के दोनों फेफड़े पूरी तरह खराब हो गए थे, जिसकी वजह से उसे निमोनिया हो गया था. चार दिन तक एंटीबायोटिक दवाएं देने के बाद भी हालत में सुधार नहीं हुआ. उसके संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है. 

 

कोरोना से मौत की खबर के बाड कडप्पा और तिरुपति जिले में 5 और पॉजिटिव मामले सामने आए हैं. मेडिकल एजुकेशन डायरेक्टर ने राज्य के सरकारी अस्पतालों से आइसोलेशन बेड, आईसीयू, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, दवाइयां, रैपिड टेस्ट किट, एंबुलेंस और मेडिकल स्टाफ की उपलब्धता की ब्यौरा मांगा है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही