Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूर्वी सिंहभूम में कोरोना से एक मौत, राज्य में मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 5333

Ranchi : झारखंड में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है. बीते 24 घंटे में राज्यभर में 27 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इसी के साथ राज्यभर में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 182 पर पहुंच गई है. वहीं पूर्वी सिंहभूम में 73 वर्षीय महिला की मौत कोरोना की वजह से हुई है. संक्रमित महिला का इलाज टाटा मोटर्स अस्पताल में चल रहा था. तबीयत खराब होने के बाद 12 अप्रैल को यहां भर्ती किया गया था. महिला कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थी. इससे पूर्व 11 मार्च को 86 वर्षीय कोरोना संक्रमित की मौत हुई थी. पूर्वी सिंहभूम के मरीज का इलाज टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में चल रहा था. कई गंभीर मरीजों को 04 मार्च को टीएमएच में भर्ती किया गया था. मरीज कोरोना संक्रमित थे. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक झारखंड में कोरोना से अब तक 5333 लोगों की मौत हुई है. इसे भी पढ़ें - केंद्र">https://lagatar.in/demand-for-legal-recognition-of-same-sex-marriages-a-reflection-of-urban-elitist-views/">केंद्र

सरकार ने SC से कहा, Same-Sex-Marriage को कानूनी मान्यता देने की मांग शहरी संभ्रांतवादी विचारों का प्रतिबिंब

बीते 24 घंटा में राज्यभर में कोरोना के 27 नए मरीज

बीते 24 घंटे के अंदर राज्य में 27 नए संक्रमित मरीज मिले हैं. इनमें पूर्वी सिंहभूम में 22, कोडरमा में 01, रांची में 02 और सरायकेला में 02 नए संक्रमित मरीज मिले हैं.

इन जिलों में कोरोना के हैं इतने सक्रिय मरीज

बोकारो:03, देवघर:14, दुमका:02, पूर्वी सिंहभूम:46, गढ़वा:04, गिरिडीह:05, गोड्डा:01, गुमला:01, हाजरीबग:09, खूंटी:02, कोडरमा:08, लातेहार:07, लोहरदगा:09, रामगढ़:03, रांची:63, सरायकेला:02 और पश्चिमी सिंहभूम:03 कोरोना मरीज हैं. इसे भी पढ़ें - सेना">https://lagatar.in/after-army-occupation-and-cheshire-home-road-now-ed-is-eyeing-these-big-land-deals/">सेना

के कब्जे वाली जमीन व चेशायर होम रोड के बाद अब ईडी की नजर रांची की इन जमीन डील्स पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही