Search

 
 
 

लातेहार: पेड़ से बाइक की टक्कर में एक की मौत, दूसरा रिम्स रेफर

 
Latehar: बालूमाथ चतरा मुख्य मार्ग में बरछिया पुल के समीप पेड़ से बाइक की जबर्दस्त टक्कर हुई. इसमें बाइक सवार बारीबान्ध निवासी रामकेश उरांव की मौत हो गई. जबकि बबलू उरांव गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि दोनों व्यक्ति आपस मे साढू थे. दोनों अपने ससुराल रोनहे से बाइक से डुमरा बारियातू से वापस लौट रहे थे. बाइक की तेज रफ्तार होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और बरछिया पुल के पास पेड़ से टकरा गया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रनथु उरांव के पुत्र रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गये. जबकि रामकेश के साढ़ू रांची जिले के बुढ़मू निवासी बबलू उरांव का एक पैर टूट गया. वह गंभीर रूप से घायल हो गये. दोनों को 108 एंबुलेंस से बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां चिकित्सक सुरेंद्र कुमार ने रामकेश को मृत घोषित कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बताया कि घायल बबलू का सर सहित शरीर के कई अंग में आंतरिक चोट है. स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया. मृतक के परिजनों की घटना की जानकारी मिलने के बाद रो-रो कर बुरा हाल है. बरियातू थाना प्रभारी राजा दिलावर बालूमाथ अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात किये. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष ऐश्वर्या उरांव ने घायल मरीज का हाल जाना और परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों के साथ हर दुख सुख में खड़े होने की बात कही. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही