Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खूंटी में वज्रपात से फिर एक की मौत

Advertisement
Advertisement
Arvind singh Khunti : खूंटी में वज्रपात से फिर एक व्यक्ति की मौत की खबर है. शनिवार को भी एक बच्चे की मौत हो गयी थी. जानकारी के अनुसार कर्रा थाना क्षेत्र के रोलगुटू बाजार टांड में हल्की बारिश के दौरान वज्रपात होने से तुनेल गांव निवासी चामु मुंडा (25) की मौत हो गयी. बताया गया कि चामु मुंडा रविवार को साप्ताहिक बाजार रोलागुटू गया हुआ था. तभी देर शाम  मौसम बदलते ही आंधी तूफान और हल्की बारिश के साथ वज्रपात होने से चामु मुंडा की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. इसे भी पढ़ें-हजारीबाग">https://lagatar.in/grand-entrance-of-muni-praman-sagar-ji-in-hazaribagh-on-tuesday/">हजारीबाग

में मुनि प्रमाण सागर जी का भव्य मंगल प्रवेश मंगलवार को कर्रा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल खूंटी भेजा दी है. वहीं मेहा पंचायत की पूर्व मुखिया ललिता कच्छप से मिली जानकारी के अनुसार मृतक चामु मुंडा के परिवार में कोई भी सदस्य जीवित नहीं है. अगले वर्ष ही चामु मुंडा के पिता सनिका मुंडा की मृत्यु हो चुकी है. चामु मुंडा के चाचा तथा अन्य रिश्तेदार कोलकाता में रहते हैं. चामु मुंडा खेती-बारी कर अपना गुजारा चलाता था.  मालूम हो कि शनिवार को भी ठनका गिरने से कुलहुटू गांव में एक नाबालिग बच्चे की मौत हो गयी थी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही