Search

 
 
 

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी के PA की हत्या मामले में गिरफ्तार तीन आरोपी 13 दिन की पुलिस रिमांड पर

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के पांच दिन बाद बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है. रविवार देर रात एसटीएफ ने रथ की हत्या में वांछित बिहार से दो और उत्तर प्रदेश से एक को धर दबोचा है. देर रात ही पूछताछ के लिए आरोपियों को कोलकाता लाया गया है.
 

Kolkata : पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक रहे चंद्रनाथ रथ की हत्या के पांच दिन बाद बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

 

 

खबर है कि रविवार देर रात एसटीएफ ने रथ की हत्या में वांछित बिहार से दो और उत्तर प्रदेश से एक को धर दबोचा है. देर रात ही पूछताछ के लिए आरोपियों को कोलकाता लाया गया है.

 

तीनों आरोपियों मयंक राज मिश्रा, विक्की मौर्या और  राज सिंह को पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना, बारासात की अदालत में पेश किया गया. अदालत ने तीनों को 13 दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.  

 

जानकारी के अनुसार बलिया के राज सिंह नामक युवक को अयोध्या से पकड़ा गया है. वह पेशेवर शूटर है. सूत्रों के अनुसार चंद्रनाथ रथ की हत्या की घटना को अंजाम देने वाली टीम से उसका संबंध हो सकता है.

 

स्पेशल टास्क फोर्स एएसपी संजय वर्मा ने जानकारी दी कि अयोध्या पुलिस और कोलकाता पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में राज सिंह को अयोध्या हाईवे के पास से पकड़ा गया है. पुलिस उसका पूरा रिकार्ड खंगाल रही है.

 

राज सिंह बलिया निवासी है. घटना के बाद वह अयोध्या आकर छुप गया था. बता दें कि खुद को समाजसेवी करार देने वाला राज सिंह बलिया के वार्ड नंबर 15 से सभासद का चुनाव भी लड़ चुका है.

 

रविवार देर रात एसटीएफ की टीम ने चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में बिहार के बक्सर के अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी तक अन्य वांछित मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्या को भी गिरफ्तार किया है.

 

 इन्हीं आरोपियों में से एक ने टोल प्लाजा पर यूपीआई से पेमेंट किया. इसी पेमेंट के कारण एसटीएफ को आरोपियों की लोकेशन ट्रैक करने में मदद मिली .

 

बंगाल सीआईडी ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर दस मई को मयंक राज मिश्रा और विक्की मौर्या  को बिहार के बक्सर से और राज सिंह को अयोध्या हाईवे से गिरफ्तार किया गया. आज सोमवार सुबह इन तीनों की गिरफ्तारी मध्यमग्राम पुलिस स्टेशन में दिखाई गयी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही