Kaushal Anand Ranchi: झारखंड में उद्यमियों को नए उद्योग लगाने में कोई दिक्कतें न हो, इसके लिए तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार ने वर्ष 2003-04 में नेपाल हाऊस में सिंगल विंडो सिस्टम सेंटर की स्थापना की थी. शुरूआती तीन से चार साल तक यह सेंटर ठीक-ठाक चला. उद्योग लगाने से जुड़े सभी आवश्यक विभागों के नोडल ऑफिसर बैठते थे. ताकि उद्यमियों को उद्योग लगाने के लिए विभिन्न कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े. मगर अब इस सेंटर में किसी भी विभाग का नोडल ऑफिसर नहीं बैठते हैं. अब पूरी व्यवस्था एक आऊटसोर्सिंग कंपनी चला रही है. यानी कि कहा जा सकता है कि सिंगल विंडो सिस्टम पूरी तरह फेल हो गयी है.
पर कांग्रेस की प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में भाग लेगे झारखंड से नेता
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/SSSS-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="350" />
रघुवर सरकार ने जिम्मा निजी एजेंसी को दिया
पूर्ववर्ती रघुवर सरकार ने इस सेंटर को चलाने का जिम्मा अर्नेस्ट एंड यंग (इएनवाई) को दे दिया. यह एजेंसी पूरी तरह से उद्यमियों को सुविधा देने में विफल है. नाम के लिए इसके कई कर्मी इस सेंटर में काम कर रहे हैं. मगर ये उद्योमियों के परेशानी को खत्म करने में असफल साबित हो रहा है. कहने को सारी व्यवस्था ऑनलाइन है, मगर न तो ऑनलाइन कुछ अपटूडे मिलता है और न ही कोई जानकारी. विगत एक साल में कम से कम 700 से अधिक आवेदन लंबित हैं. जो विभिन्न विभागों के एनओसी के कारण लटके पड़े हुए हैं. निजी एजेंसी केवल डाकिया का ही काम कर पर रहे हैँ. इसे भी पढ़ें-महंगाई">https://lagatar.in/leaders-from-jharkhand-will-participate-in-large-numbers-in-the-proposed-rally-of-congress-on-inflation/">महंगाईपर कांग्रेस की प्रस्तावित रैली में बड़ी संख्या में भाग लेगे झारखंड से नेता
alt="" width="600" height="350" />
Leave a Comment