राज्यपाल ने हजारीबाग में सदर प्रखंड की दो पंचायतों का किया भ्रमण, ग्रामीणों व बच्चों से किया संवाद, बांटीं परिसंपत्तियां पाकशाला का किया निरीक्षण, मध्याह्न भोजन के बारे में ली जानकारी ग्रामीणों को नशापान और लड़ाई-झगड़े से दूर रहने की दी नसीहत Hazaribagh : बीएसएफ केंद्र मेरू में गुरुवार को दीक्षांत परेड में भाग लेने के बाद राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन हजारीबाग सदर प्रखंड के नयाखाप पंचायत गए. उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से उज्जवला और आवास योजना पर संवाद करते हुए कहा कि कितने लोगों को लाभ प्राप्त हुआ है और किन्हें चाहिए. उन्होंने कहा कि जिन लाभुकों को आवास योजना का प्राप्त नहीं हुई है, वे ग्राम सभा के माध्यम से आवेदन दें ताकि अग्रेतर कार्रवाई हो सके. उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य के क्षेत्र में संचालित योजनाओं के संदर्भ में भी बातचीत की. वहीं राज्यपाल ने कौशल विकास के संदर्भ में भी जानकारी प्राप्त की.
मेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मिसेज सोढ़ी ने दर्ज कराया FIR
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rrrr-2-1.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
सफल होने की प्रक्रिया धीमी- राज्यपाल
राज्यपाल ने कहा कि संपन्न होने के लिए मेहनत करनी पड़ती है, सिर्फ स्वप्न से नहीं होता है. उन्होंने कहा कि सफल होने की प्रक्रिया धीमी हो सकती है, लेकिन सफलता निश्चित होती है. उन्होंने कहा कि परिश्रम व समर्पण से अर्जित उपलब्धि स्थायी व सुखद होता है. ईश्वर अच्छे लोगों की मदद करते हैं. इस अवसर पर राज्यपाल ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया. वे वहां उपस्थित स्कूली बच्चों से भी मिले तथा उन्हें पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया. इसे भी पढ़ें :‘तारक">https://lagatar.in/taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-producer-asit-modi-accused-of-sexual-harassment-mrs-sodhi-files-fir/">‘तारकमेहता का उल्टा चश्मा’ के प्रोड्यूसर असित मोदी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, मिसेज सोढ़ी ने दर्ज कराया FIR
alt="" width="600" height="400" />
Leave a Comment