Search

 
 
 

चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग के चार मोड़ के समीप सड़क दुर्घटना से एक घायल

 
Chakradharpur : चक्रधरपुर-टोकलो मुख्य मार्ग के चार मोड़ के समीप गुरुवार शाम को सड़क दुर्घटना में एक 25 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में युवक को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती किया गया. जानकारी के मुताबिक केरा पंचायत अंतर्गत चंद्र जारकी गांव निवासी कृष्णा बराह के 25 वर्षीय पुत्र प्रवीण बराह बाइक से टोकलो क्षेत्र की ओर गया था. घर लौटने के दौरान चार मोड़ चौक के समीप बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल अवस्था में युवक को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती किया गया. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे चाईबासा रेफर कर दिया. चिकित्सकों ने बताया कि दुर्घटना में युवक को अंदरूनी चोट लगी है, जिसके कारण वह बेहोश है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही