Search

 
 
 

एक IPS और चार DSP का तबादला, रांची ट्रैफिक SP को ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार

 
Ranchi :  एक आईपीएस और चार डीएसपी का तबादला किया गया है . इससे संबंधित आदेश झारखंड पुलिस मुख्यालय ने जारी कर दी है. जारी आदेश के मुताबिक, रांची ग्रामीण एसपी के पद पर पदस्थापित पीयूष पांडेय को जैप 10 होटवार रांची का कमांडेंट बनाया गया है. जबकि रांची ट्रैफिक एसपी सुमित अग्रवाल को रांची ग्रामीण एसपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

चार डीएसपी का तबादला

डीएसपी सिमडेगा के पद पर पदस्थापित बैजू उरांव को पलामू डीआइजी ऑफिस में पदस्थापित किया गया. मुख्यालय डीएसपी बोकारो के पद पर पदस्थापित पवन कुमार को सिमडेगा डीएसपी बनाया गया. साहेबगंज डीएसपी के पद पर पदस्थापित बहामन टूटी को डीएसपी आईआरबी 9 गिरिडीह बनाया गया और आईआरबी 9 डीएसपी के पद पर पदस्थापित किशोर तिर्की को डीएसपी साहेबगंज के पद पदस्थापित किया गया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही