Search

 
 
 

गढ़वा में ठनका गिरने से एक की मौत, 4 घायल, जिप उपाध्‍यक्ष ने घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल

 
Garhwa : गढ़वा में वज्रपात से एक व्‍यक्ति की मौत हो गई, वहीं 4 लोग घायल हो गये. आनन-फानन में घायलों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां सभी का इलाज चल रहा है. घायल सभी लोग एक ही परिवार के हैं. दोपहर के 3 बजे के करीब जिले में अचानक से तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हो गई. वज्रपात की चपेट में आने से धुरकी प्रखंड के प्रासपानी खुर्द के वार्ड नं 9 के नवनिर्वाचित वार्ड सदस्य सुरेंद्र यादव की मौत हो गयी. वहीं जिले के रमकंडा प्रखंड मुख्यालय के केरवा गांव में हुये वज्रपात से एक ही घर के 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में राजेश भुइयां (30 वर्ष), बिफन भुइयां (35 वर्ष), कुंती कुमारी (10 वर्ष), शर्मा भुइयां (38 वर्ष) शामिल है. घटना की सूचना मिलते ही गढ़वा जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव तुरंत केरवा गांव पहुंचे. फोन कर तत्काल 108 एम्बुलेंस को बुलाया और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका भिजवाया. वह खुद भी अस्‍पताल पहुंचे और सभी को भर्ती करवाया. डॉक्टर रामाशीष चौधरी की देखरेख में सभी का इलाज किया जा रहा है. सभी खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं. घायल के परिजनों ने बताया कि अपने घर का निर्माण कार्य कर खाना खाकर सभी आराम कर रहे थे. तभी तेज बारिश के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आकर सभी घायल हो गये. घायल के परिजनों ने जिला परिषद उपाध्यक्ष सत्यनारायण यादव को मदद पहुंचाने के लिए धन्यवाद दिया. जिप उपाध्‍यक्ष सत्यनारायण यादव ने कहा कि जिले के लोगों की मदद करना मेरा कर्तव्य है. मैं लोगों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहता हूं. इसे पढ़ें-  देवघर">https://lagatar.in/fir-lodged-against-bihar-administrative-officer-alok-kumar-resident-of-deoghar-accused-of-disturbing-communal-harmony/">देवघर

के रहने वाले बिहार प्रशासनिक अधिकारी आलोक कुमार पर FIR दर्ज, सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने का आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही