Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्कॉर्पियो पलटने से एक की मौत, दूसरा घायल

Advertisement
Advertisement
बोकारो :  बीती देर रात बोकारो-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास अनियंत्रित होकर एक स्कॉर्पियो पलट गई और घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक का नाम दीपक भार्गव तथा घायल का नाम नीरज सिंह बताया जाता है. घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्कॉर्पियो बालीडीह से वापस चास लौट रही थी, दुर्घटना उसी समय हुई. गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क से लगभग 20 फीट दूर गड्ढ़े में जा गिरी. सूचना मिलते ही आसपास के लोग जमा हो गए. पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तथा दोनों को बाहर निकाला. घायल व्यक्ति को पुलिस ने अस्पताल भेज दिया. मृतक तथा जख्मी चास के तारानगर मुहल्ले के निवासी बताए जाते हैं. पुलिस ने शव के को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : पुलिस">https://lagatar.in/10-tonnes-of-coal-recovered-in-police-raid/">पुलिस

की छापेमारी में 10 टन कोयला बरामद [wpse_comments_template]    

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही