Search

अड़की में डंडे से पीट कर एक की हत्या, तीन गिरफ्तार

Khunti : अड़की थाना क्षेत्र के चातोमहुटुब गांव के पास कुल्लालता जंगल से पुलिस ने एक शव बरामद किया है, जिसकी पहचान उसी गांव के निवासी फगुवा हस्सा के रूप में हुई है. पुलिस ने इस सिलसिले में तीन आरोपियों दसाय मुंडा, कांडे पूर्ती और शंकर हस्सा को गिरफ्तार किया है. तीनों चातोमहुटुब गांव के ही रहने वाले हैं.

शराब पीने के दौरान आपसी रंजिश में मारपीट

पुलिस की पूछताछ में इनलोगों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि शराब पीने के दौरान आपसी रंजिश में मारपीट हुई, जिसमें फगुवा हस्सा की मौत हो गयी. इनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त खून लगा डंडा जंगल से बरामद कर लिया है. वहीं मृतक के परिजनों के फर्दबयान पर मामला दर्ज कर तीनों को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इसे भी पढ़ें – राज्य">https://lagatar.in/womens-help-desk-will-open-in-300-police-stations-of-the-state/">राज्य

के 300 थानों में खुलेंगे महिला हेल्प डेस्क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//