Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तमाड़ में सड़क दुर्घटना में एक की मौत, पांच घायल

Advertisement
Advertisement
Tamar: तमाड़ में रांची-टाटा मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी. दुर्घटना में पांच व्यक्ति घायल हो गये. दुर्घटना तमाड़-इचागड़ सीमा क्षेत्र में हुई. बताया जाता है कि स्कॉर्पियो के पलट जाने से उसमें सवार गोपाल घोष, जंयती मित्रा, मो. नासिर और विश्वजीत आचार्य घायल हो गए, जबकि एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार घटना सुबह 5 बजे की है. सभी बंगाल से झारसुगुड़ा ओड़िशा जा रहे थे. इसे भी पढ़ें- चाईबासा">https://lagatar.in/assembly-level-jmm-conference-in-chaibasa-minister-joba-manjhi-called-for-strengthening-the-organization/">चाईबासा

में विधानसभा स्तरीय झामुमो का सम्मेलन, मंत्री जोबा मांझी ने संगठन को और मजबूत बनाने का किया आह्वान

घायलों को रांची रिम्स भेजा गया

सभी घायलों को तमाड़ अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया. जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए रांची रिम्स भेज दिया गया. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बंगाल पुलिस की टीम छापेमारी के लिए जा रही थी. इसी में यह हादसा हुआ. घटना के बारे में किसी भी अधिकारी ने कोई जानकारी देने से इंकार किया. इसे भी पढ़ें- जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-road-in-front-of-tata-motors-gate-number-two-became-a-pond-in-the-rain/">जमशेदपुर:

बारिश में तालाब बनी टाटा मोटर्स दो नंबर गेट के सामने की सड़क
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही