Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

तीन बाइक की टक्कर में एक की मौत, तीन घायल

Chouparan : चौपारण-चतरा रोड स्थित बेढना-बारा के पास शुक्रवार को तीन बाइक की आपस में टक्कर हो गई. इसमें चयकला के सैफुल इस्लाम (25) की मौत हो गई. वहीं तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों में चयखुर्द के असगर हुसैन (20), चयखुर्द और चतरा के मो. हुसैन उर्फ गोलू (25) शामिल है. घटना के तुरंत बाद मौके पर स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौपारण ले जाया गया. जहां डॉक्टर सरवर हसन ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही चौपारण-2 के जिला परिषद सदस्य रवि शंकर अकेला अस्पताल पहुंचे. तब तक घायलों को रेफर कर दिया गया था. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग:">https://lagatar.in/hazaribagh-two-brothers-killed-in-bus-and-bike-collision/">हजारीबाग:

बस और बाइक की टक्कर में दो भाइयों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही