Search

 
 
 

लातेहार: वाहन चेकिंग अभियान में कार से मिले एक लाख रुपये

 
Latehar: आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होते ही पुलिस का सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू हो चुका है. शुक्रवार की देर शाम बरवाडीह थाना प्रभारी राधेश्याम कुमार के नेतृत्व में मुर्गीडीह कैंप के पास चलाये जा रहा था. वाहन चेकिंग अभियान के दौरान डाल्टनगंज की ओर से आ रही एक कार को रोककर जांच की गई. पुलिस और दंडाधिकारी के द्वारा जांच किये जाने के दौरान एक लाख रुपए बरामद किए गए. वाहन मालिक गढ़वा जिला नगरउंटारी के आनंद श्रीवास्तव ने खुद को व्यापारी बताया और पैसा बिजनेस से जुडा होने की बात कही. लेकिन वह पैसे के लेकर कोई प्रमाण नहीं दिखा सका. जिसके बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में पैसे को जब्त करते हुए मामले की सूचना वरीय अधिकारियों के दे दी गई है. फिलहाल जब्त किया गया राशि सुरक्षित बरवाडीह थाना में रखा गया है. इसे भी पढ़ें - पीएम">https://lagatar.in/the-picture-of-jharkhand-is-changing-due-to-the-public-welfare-schemes-of-pm-babulal/">पीएम

की जन कल्याणकारी योजनाओं से बदल रही झारखंड की तस्वीर : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही