Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कटिहार में निजी कंपनी के कर्मचारी से दस लाख की लूट, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Katihar: जिले में बेखौफ बदमाशों ने हथियार के बल पर एक निजी कंपनी के एजेंट से 10 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. सहायक थाना के पास लूट की वारदात को अंजाम देकर बदमाशों ने पुलिस को फिर खुली चुनौती दी है. बताया जा रहा है कि राइटर बिजनेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के एजेंट मधेपुरा के रहने वाले नकुल देव अपने तीन अन्य सहयोगी के साथ बाइक से रजिस्ट्री आफिस से पैसा लेकर नगर थाना के शहीद चौक स्थित एक्सिस बैंक में जमा करने जा रहे थे. इसी दौरान सहायक थाना अंतर्गत साहेबपाड़ा मोड़ के पास पहले से घात लगाए नकाबपोश बाइक सवार तीन बदमाशों ने रुपये से भरा बैग लूट लिया. इसे भी पढ़ें-कटिहार">https://lagatar.in/4-named-people-arrested-in-katihar-mayor-shivraj-paswan-murder-case-pistol-and-bike-recovered/119953/">कटिहार

मेयर शिवराज पासवान हत्याकांड में 4 नामजद आरोपी गिरफ्तार, पिस्टल व बाइक बरामद

बदमाशों को तलाश में जुटी पुलिस

इधर सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ अमरकांत झा, नगर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह, सहायक थानाध्यक्ष संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पीड़ित ने बताया कि रजिस्ट्री आफिस के समीप स्थित स्टाक कार्यालय से पैसा लेकर एक्सिस बैंक की ओर जा रहे थे. जीआरपी चौक से कुछ पहले साहेबपाड़ा मोड़ के पास पिस्टल दिखा अपराधियों ने रूपये से भरा बैग लूट लिया. सदर एसडीपीओ ने बताया कि लूट की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अपराधियों की धर पकड़ को लेकर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है. आपको बता दें कि 29 जुलाई की रात अपरायधियों ने नगर थाना के संतोषी चौक के समीप निवर्तमान मेयर शिवराज पासवान की गोली मार हत्या कर दी थी. एक सप्ताह के भीतर दो बड़ी आपराधिक घटना ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी है. इसे भी पढ़ें-कटिहार">https://lagatar.in/katihar-mayor-shivraj-paswan-shot-dead-police-engaged-in-investigation/119333/">कटिहार

के मेयर शिवराज पासवान की गोली मारकर हत्या, पड़ताल में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही