Search

 
 
 

वन नेशन, वन इलेक्शन बिल लोकसभा में स्वीकृत, जेपीसी में भेजने का प्रस्ताव, बिल के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 वोट पड़े

 
NewDelhi : लोकसभा में आज मंगलवर को वन नेशन, वन इलेक्शन बिल प्रतिस्थापित करने को लेकर वोटिंग हुई. बिल के पक्ष में कुल 269 और विपक्ष में 198  वोट पड़े.  इस दौरान कोई भी सांसद गैर-हाजिर नहीं रहा.  जान लें कि पहली बार लोकसभा में इलेक्ट्रॉनिक मशीन से वोट डाले गये. हालांकि वोटिंग के बाद कुछ सांसदों ने आपत्ति जताई. इस पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जिन्हें ऑब्जेक्शन है वे पर्ची दे दें. स्पीकर ने भी कहा कि हमने पहले ही कहा था कि अगर किसी सदस्य को लगे तो वह पर्ची के माध्यम से भी अपने वोट में संशोधन कर सकता है. वोटिंग से पहले स्पीकर ओम बिरला ने सभी को प्रक्रिया भी बताई  

जेपीसी में व्यापक चर्चा की जायेगी, उसमें सभी दलों के सदस्य शामिल होंगे

स्पीकर ओम बिरला ने सासंदों को आश्वस्त करते हुए कहा, मंत्रीजी ने कहा है कि इस मामले में जेपीसी गठित होगी. जेपीसी में व्यापक चर्चा की जायेगी. उसमें सभी दलों के सदस्य शामिल होंगे. इसके बाद जब बिल आयेगा तो सभी को पूरा समय मिलेगा. कहा कि जितने दिन आप चर्चा कराना चाहेंगे, उतने दिन का समय दिया जायेगा. इससे पहले कानून मंत्री ने बिल पेश करते हुए इसे जेपीसी में भेजने का प्रस्ताव रखा.. बिल को सदन में पेश किया गया. ध्वनिमत के बाद विपक्ष ने इस पर डिवीजन की मांग की. उसके बाद वोटिंग हुई
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही