Search

बनारस से गायब हुए 27 बच्चे में एक हजारीबाग से बरामद, महिला के साथ मारपीट

पुलिस ने बरकट्ठा के बेड़ोकला से बच्चे को किया बरामद गलत सूचना के कारण दूसरे घर जाकर पुलिस ने दिखाई दबंगई महिलाओं के साथ की मारपीट Hazaribagh : बनारस से 27 बच्चे पिछले दिनों गायब हो गए थे, उसमें से एक बच्चे को हजारीबाग से बरामद किया गया है. उत्तर प्रदेश की बनारस पुलिस ने बीती रात हजारीबाग के बरकट्ठा थाना अंतर्गत बेड़ोकला से बच्चे को बरामद किया है. उसकी उम्र चार साल बताई जा रही है. इस मामले को लेकर महिला यशोदा देवी पति : मुकेश पंडित को भी गिरफ्तार कर उत्तर प्रदेश पुलिस अपने साथ ले गई. इसे भी पढ़ें :जेएमएम">https://lagatar.in/jmm-meeting-discusses-strengthening-the-party-workers-will-go-door-to-door/">जेएमएम

की बैठक में पार्टी को मजबूत करने पर चर्चा, घर-घर जाएंगे कार्यकर्ता

पुलिस ने दूसरे घर में दी दबिश, परिजनों के साथ की मारपीट

इस पूरे प्रकरण के बारे में बताया जाता है कि पुलिस बच्चे की तलाश में किसी दूसरे के घर तिलेश्वरी देवी पति : विजय पंडित के घर पहुंच गई. बच्चे के बारे में पूछताछ करना शुरू कर दी और सभी का मोबाइल जब्त कर लिया. जब बच्चे के बारे में कुछ जानकारी नहीं मिली, तो परिवार के लोगों के साथ मारपीट भी की गई. अलमारी का ताला तोड़ दिया गया. आधार कार्ड मांगे गए. इतना ही नहीं, एक गर्भवती महिला के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया और जब उसे जानकारी नहीं मिली, तो सभी को स्थानीय थाना लाया गया. फिर अहले सुबह 3 बजे उन्हें छोड़ दिया गया. दरअसल बनारस पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला की तलाश कर रही थी. आरोपी महिला यशोदा देवी और तिलेश्वरी देवी के घर की दूरी लगभग 500 मीटर है. गलत जगह आकर पहले यूपी पुलिस ने अपनी दबंगई दिखाई और फिर मारपीट की. जब फिर से तहकीकात की गई, तो वह बच्चा यशोदा देवी के घर से बरामद किया गया. इसे भी पढ़ें :गिरफ्तारी">https://lagatar.in/plfi-supremo-dinesh-gope-brought-to-ranchi-after-arrest-nia-will-interrogate/">गिरफ्तारी

के बाद PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को लाया गया रांची, एनआईए करेगी पूछताछ

मारपीट के मामले में बरकट्ठा पुलिस ने जानकारी देने से किया इनकार

मारपीट और दबंगई को लेकर बरकट्ठा पुलिस ने किसी भी तरह की जानकारी देने से इनकार कर दिया. लेकिन उसने बच्चे की बारे में जानकारी दी और बताया कि 27 बच्चे जो गुम हो गए थे, उसे लेकर ऑपरेशन चलाया गया. एक साथ कई राज्यों में छापेमारी की गई है. उसी कड़ी में बरकट्ठा थाना अंतर्गत बेडोकला में भी ऑपरेशन चलाया गया. पीड़िता तिलेश्वरी देवी के परिजनों ने जानकारी दी कि इस घटना के बारे में हजारीबाग एसपी मनोज रतन चोथे को भी जानकारी दूरभाष से दी गई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//