Search

 
 
 

रंका में वज्रपात से एक व्यक्ति और दो पशुओं की मौत, एक महिला झुलसी

 
Garhwa : गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र के शिवनाला निवासी राजकुमार राम (65 वर्ष) की मौत वज्रपात की चपेट में आने से हो गई. वह मंगलवार को अपने खेत में हल चला रहे थे, इसी दौरान अचानक से गरज के साथ तेज बारिश शुरू हो गई. बारिश से बचने के लिए वह पास के एक झोपड़ी में चले गए, जहां वज्रपात हुई और वह उसकी चपेट में आ गए. आनन-फानन में परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. रंका थाना पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया है. मौके पर पहुंचे रंका सीओ शंभू राम ने परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
वहीं वज्रपात की दूसरी घटना ग्राम सिगसिगा कला में हुई. जहां हरिचंद्र यादव के गाय और बछड़े की मौत हो गई है. जबकि होन्हे कला में मकई के खेत में काम कर रही महिला ममता देवी (25 वर्ष) वज्रपात की चपेट में आकर झुलस गई. परिजनों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका लाया गया, जहां पर इलाज के बाद उसकी स्थिति में सुधार बतायी जा रही है. मृतक राजकुमार राम के दाह-संस्कार कार्य के लिए रंका कला पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजेश कुमार मधेशिया ने आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया है. वहीं पर झामुमो के रंका युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक सोनी खरडीहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि पप्पू यादव ने मृतक के परिवार को प्राकृतिक आपदा के तहत मिलने वाली ₹400000 की राशि मृतक के परिवार को देने का आश्वासन दिया है. इस अवसर पर शिव नाला टोला के लोग मृतक को देखने के लिए उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : धनबाद-गया">https://lagatar.in/coupling-of-parcel-vehicle-broken-on-dhanbad-gaya-railway-line-operations-stalled/">धनबाद-गया

रेलखंड पर पार्सल यान का कपलिंग टूटा, परिचालन ठप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही