Search

 
 
 

ब्लैक फंगस से हजारीबाग के एक व्यक्ति की मौत, रांची में चल रहा था इलाज

 

Hazaribagh : पहले कोरोना, फिर उसकी दूसरी लहर और अब ब्लैक फंगस. हजारीबाग भी इससे अछूता नहीं है. जिले में जहां अभी 800 के लगभग कोरोना के संक्रमित बताए जा रहे हैं, वहीं अब ब्लैक फंगस से एक व्यक्ति की मृत्यु हो जाने से इसका भी डर सताने लगा है. हजारीबाग में अब ब्लैक फंगस भी धीरे-धीरे अपना पांव पसारता जा रहा है. पिछले दिनों हजारीबाग के पेलावल के रहने वाले एक व्यक्ति को ब्लैक फंगस की पुष्टि की गई थी. वहीं अब दूसरा मामला टाटीझरिया के रहने वाले व्यक्ति की हुई है, जिसकी मौत भी रांची में इलाज के दौरान हो गई. वह धनबाद में काम करता था. लंबे समय तक कोरोना का इलाज चलने के बाद वह ठीक भी हो गया था और हजारीबाग अपने घर लौट गया था.

इसे भी पढ़ें - नशे">https://lagatar.in/major-action-against-drug-dealers-opium-doda-recovered-for-35-lakhs-2-smugglers-arrested/69537/">नशे

के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 35 लाख का अफीम डोडा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

अचानक आंख से गिरने लगा था पानी

ठीक होने के बाद मंगलवार से उसकी आंख से पानी गिरने लगा और कुछ देर के बाद उन्हें धुंधला दिखने लगा. ऐसे में उन्होंने हजारीबाग मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जाकर अपना इलाज कराया. डॉक्टरों ने उन्हें रांची रेफर कर दिया. रांची में उनका इलाज कश्यप आई हॉस्पिटल में चल रहा था. इलाज के दौरान डॉक्टरों ने ब्लैक फंगस की पुष्टि की. डॉक्टरों ने इस बाबत आंख का ऑपरेशन करने की बात कही थी और ऑपरेशन से ठीक पहले उनकी मौत हो गई.

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही