Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में अपराधियों की फायरिंग में एक व्यक्ति घायल

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया है. यह घटना बुधवार की रात एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के हेथु में हुई है. यहां अज्ञात अपराधियों ने सुनील कश्यप नाम के व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया. सुनील को कंधे में गोली लगी है. फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं.

इसे भी पढ़ें -चाईबासा">https://lagatar.in/encounter-between-police-and-maoists-in-tonto-of-chaibasa-jawan-injured-by-his-own-bullet/85669/">चाईबासा

के टोंटो में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़, अपनी ही गोली से घायल हुआ जवान

मौके पर पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. इधर एयरपोर्ट थाना प्रभारी रिम्स पहुंचे. रिम्स में सुनील का इलाज चल रहा है.वहां उसके परिजन भी पहुंचे हुए हैं. फिलहाल सुनील को गोली किसने और क्यों मारी, इसका पता नहीं चल सका है. पुलिस उनके परिजनों से पूछताछ कर रही है. एएसपी हटिया भी रिम्स पहुंचे हुए हैं. सुनील के परिजनों से इस संबंध में पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही