Search

 
 
 

एक प्लॉट, 13 रकबे, 96 घंटे से रेल, 120 घंटे से एनएच जाम, नक्सलियों ने 11 वाहन फूंके, रांची बंद का मिलाजुला असर समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में

 
Ranchi : अशोक नगर की 143 एकड़ जमीन का म्यूटेशन नहीं हुआ है. बिना म्यूटेशन के ही इस जमीन पर अरबों रुपये की सर्विस हाउसिंग को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, अशोक नगर डेवलप कर दी गयी. 17 जून 2022 को एक बार फिर से इसके म्यूटेशन के लिए आवेदन किया गया. 1 अप्रैल 2023 को इसकी म्यूटेशन केस संख्या 312-आर 27/2022-2023 को रांची जिले के अरगोड़ा अंचल ने खारिज कर दिया. म्यूटेशन आवेदन खारिज करने का कारण बताते हुए सीओ ने कहा कि एक प्लॉट संख्या दो खातों में नहीं हो सकती, जबकि सोसाइटी की ओर से एक प्लॉट संख्या को एक से अधिक खातों में दर्शाया गया है. प्लॉट संख्या 2279 के 13 रकबे दर्शाये गए हैं. 4 दिन यानी 96 घंटे से रेल चक्का जाम है, जबकि 5 दिन यानी 120 घंटे से एनएच 49 जाम है. ट्रेनों, यात्री बसों का परिचालन ठप है. मालवाहक वाहन पश्चिम बंगाल के खेमाशुली से बहरागोड़ा तक लगे 45 किलोमीटर के लंबे जाम में फंसे हैं. उधर, पुरुलिया में कुड़मी समाज के लोग अजीत महतो के नेतृत्व में रेलवे ट्रैक पर आंदोलन पर डटे हैं. दर्जनों ट्रेनों का परिचालन ठप है. पश्चिम बंगाल में कुड़मी समाज के आंदोलन का व्यापक असर बिहार, ओडिशा पर भी पड़ा है. 6 दर्जन से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. नक्सलियों ने 24 घंटे के भीतर तीन जिलों में निर्माण कार्य में लगे 11 वाहन फूंक डाले. ये घटनाएं बोकारो, रामगढ़ और लोहरदगा जिलों में हुईं. बोकारो और रामगढ़ में भाकपा माओवादी और लोहरदगा में पीएलएफआई उग्रवादियों ने वारदातों को अंजाम दिया. रामगढ़ के गोला थाना क्षेत्र स्थित पारसाडीह में बीएम कंपनी द्वारा पुल निर्माण कार्य किया जा रहा था. शुक्रवार रात करीब 11 बजे लगभग एक दर्जन नक्सली पहुंचे और वाहनों में आग लगा दी. आगजनी में दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर जलकर राख हो गये. सरना झंडा उखाड़ने-जलाने के विरोध में शनिवार को आदिवासी संगठनों ने रांची बंद बुलाया. विभन्न आदिवासी संगठन के लोगों ने सड़क पर उतर कर अपना आक्रोश जाहिर किया. पारंपरिक हथियारों से लैस लोगों ने शहर के कई जगहों पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया. बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला. इसके अलावा कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1-5.jpeg"

alt="" width="1013" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/2-5.jpeg"

alt="" width="1348" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/3-5.jpeg"

alt="" width="1600" height="1228" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/05.jpeg"

alt="" width="1317" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/5-5.jpeg"

alt="" width="1317" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/6-4.jpeg"

alt="" width="1311" height="1600" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/8-5.jpeg"

alt="" width="1600" height="1270" /> [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही