Search

 
 
 

पलामू: ताश खेलने के दौरान एक को पेट में मारी गोली

 
Medininagar: ताश खेल रहे एक ग्रामीण को दूसरे ने गोली मारकर घायल कर दिया. घटना शुक्रवार शाम की चैनपुर की है. जहां ग्राम सेमराटांड़ में चिलबिल पेड़ के नीचे कुछ ग्रामीण ताश खेल रहे थे. उसी दौरान राजा चंद्रवंशी वहां जाकर उनसे पैसा की मांग करने लगा. नहीं देने पर बहस हो गई. इसी बीच राजा ने छोटू भुईयां को देसी पिस्तौल से गोली मार दी. जो उसके पेट में लग गई. उसे जल्द ही सदर अस्पताल में भर्ती किया गया. जहां वह इलाजरत है. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और राजा चंद्रवंशी को घटना में प्रयुक्त पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया. इसे भी पढ़ें - राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-shared-a-new-video-mentioned-the-problems-of-painters-and-potters/">राहुल

गांधी ने नया वीडियो शेयर किया, पेंटर और कुम्हारों की परेशानियों का जिक्र किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही