Patna: तेजस्वी यादव का कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद कार्यक्रम का दूसरा चरण शुरू होनेवाला है. इससे पहले जदयू ने राजद पर हमला बोला है. जदयू के प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा है कि विदेश प्रवास से लौटने के बाद तेजस्वी यादव कार्यकर्ता दर्शन करने जा रहे हैं. वह राजनीतिक जमींदार हैं. अपने पटना आवास पर कार्यकर्ताओं से मिलना संभव नहीं है. इसलिए वह बांका जा रहे हैं. बांका को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बहुत बेहतर ढंग से विकसित किया है. जदयू नेता ने नेता प्रतिपक्ष को सलाह देते हुए यह भी कहा कि उन्हें वहां ओढ़नी डैम में नाव चलाने का आनंद जरूर लेना चाहिए. बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संवाद कार्यक्रम बुधवार से शुरू होगा. यह यात्रा 26 अक्टूबर तक चलेगी. इस दूसरे चरण में वह 12 जिलों के कुल 54 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे. वहीं संवाद कार्यक्रम को लेकर राजद के प्रदेश प्रवक्ता चितरंजन गगन ने बताया कि दूसरे चरण की समाप्ति के साथ ही अगले चरण की यात्रा की घोषणा की जाएगी. उन्होंने कहा कि बुधवार को बांका में अमरपुर, घोरैया, बांका, कटोरिया एवं बेलहर के कार्यकर्ताओं के साथ तेजस्वी संवाद करेंगे. 17 को जमुई के सिकन्दरा, जमुई, झाझा और चकाई, 18 को मुंगेर में तारापुर, मुंगेर और जमालपुर,19 को खगड़िया के अलौली, खगड़िया, बेलदौर और परवत्ता के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. गगन ने बताया कि 20 को बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर, बछबाड़ा, तेघड़ा, मटिहानी, बेगूसराय, बखरी और साहेबपुर कमाल, 21 को लखीसराय में सूर्यगढ़ा, लखीसराय, शेखपुरा और बरबीघा, 22 को नवादा में रजौली, हिसुआ, नवादा, गोविंदपुर और वारिसलीगंज और 23 को राजगीर में अस्थावां, बिहारशरीफ, राजगीर, इस्लामपुर, हिलसा, नालंदा एवं हरनौत में कार्यक्रम में शामिल होंगे। श्री गगन ने बताया कि 24 को जहानाबाद, मखदुमपुर, घोसी, अरवल और कुर्था, 25 को बोधगया के बाराचट्टी, बोधगया, गया शहर, बेलागंज, वजीरगंज के अलावा 26 को इमामगंज, गुरुआ, टेकारी, अतरी और शेरघाटी के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. इसे लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत
सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस [wpse_comments_template]
तेजस्वी को ओढ़नी डैम में नाव चलाने का आनंद लेना चाहिएः जदयू
Leave a Comment