Search

 
 
 

पलामू: कर्म का त्याग कभी नहीं करना चाहिए - जीयर स्वामी

 
Medininagar: सिंगरा में चल रहे लक्ष्मीनारायण महायज्ञ के चौछे दिन श्रीमद्भागवत कथा-प्रवचन के दौरान श्री लक्ष्मीप्रपन्न जीयर स्वामी जी महाराज ने कहा कि सृष्टि में कोई भी व्यक्ति बिना कर्म किए नहीं रह सकता. शास्त्रों में मुख्य रूप से तीन प्रकार के कर्म बताए गए हैं जिनमें एक होता है क्रियमाण कर्म, जिसका फल इसी जीवन में हमें तुरंत प्राप्त हो जाता है. दूसरा संचित कर्म, जिसका फल बाद में मिलता है. तीसरा होता है प्रारब्ध कर्म जो व्यक्ति के भाग्य और जीवन का निर्माण करते हैं. यदि विपरीत परिस्थितियों में भी लोग सुखी रहकर मर्यादापूर्वक जीवन व्यतीत कर रहे होते हैं तो इसका श्रेय उनके संचित कर्म को जाता है. स्वामी जी महाराज ने कहा कि अपने विचार पर नियंत्रण रखो, नहीं तो वह विचार तुम्हारा कर्म बन जाएंगे और अपने कर्मो पर नियंत्रण रखो, नहीं तो वह कर्म तुम्हारा भाग्य बन जाएंगे. कहा कि पुरुषार्थी और कर्मठशील व्यक्ति को हमेशा अपने कर्म में अंतिम क्षण तक रहना चाहिए. कर्म का त्याग कभी नहीं करना चाहिए.भगवान् श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामीजी ने कहा कि द्वारिकापुरी में धन, बल, पद-प्रतिष्ठा, रूप-वैभव, ऐश्वर्य, यश-कीर्ति भी अपूर्व है थी. किसी चीज की कमी नहीं थी. केवल एक चीज की कमी हो गई वह है धर्म, महात्मा, धर्म शास्त्र के वाक्यों पर शब्दों पर अश्रद्धा, अविश्वास हो गई. परिणाम क्या हुआ. भगवान् श्रीकृष्ण ने कहा कि मानवीय जीवन में अगर उठन-बैठन, बोल-चाल, खान-पान, रहन-सहन चंचल हो जायेगा या भटक जायेगा तो इसका परिणाम भुगतना ही पड़ेगा, चाहे कोई भी हो, भगवान् का परिवार ही क्यों न हो. उसे भटकने से कोई रोक नहीं सकता, इसीलिए व्यक्ति को हमेशा अपनी मर्यादा में रहना चाहिए मर्यादाओं का ख्याल करना चाहिए,

यज्ञ की पूर्णाहुति आज

लक्ष्मी नारायण महायज्ञ में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वैदिक मंत्रोचार के साथ आहुति और स्वाहा वेद मंत्र, ऋत्विक से यज्ञशाला यज्ञमय हो गया है. श्रद्धालुओं के काफी भीड़ उमड़ रही है. महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही. वहीं प्रवचन सुनने को लेकर भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे. बुधवार को सुबह पांच बजे से ही परिक्रमा करने वालों की हुजूम उमड़ पड़ा. पुलिस प्रशासन और यज्ञ समिति के महिला-पुरुष वोलेंटियर को भीड़ संभालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसे भी पढ़ें - नरबली">https://lagatar.in/sabia-saba-and-shahzadi-who-were-imprisoned-for-the-crime-of-human-sacrifice-will-be-released-from-jail-after-7-years/">नरबली

के जुर्म में जेल में बंद साबिया, सबा और शहजादी 7 साल बाद निकलेंगी जेल से बाहर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही