Search

 
 
 

एकतरफा प्यार मामला : झुलसी युवती की रिम्स में इलाज के दौरान मौत, शाहरूख ने पेट्रोल छिड़ककर लगा दी थी आग

 
Ranchi/Dumka :  दुमका जिले स्थित नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह की रहने वाली अंकिता सिंह की शनिवार देर रात रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गयी. बता दें कि  23 अगस्त को एकतरफा प्यार में शाहरुख नाम के युवक ने खिड़की से लड़की पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी. जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गयी थी. पहले उसका इलाज दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चला. बाद में उसे रिम्स रेफर किया गया था. जहां शनिवार देर रात उसकी मौत हो गयी. (पढ़ें, सियासी">https://lagatar.in/amidst-the-political-turmoil-the-cm-looked-careless-read-the-big-news-of-the-state-including-governance-crime-education-in-your-favorite-newspaper-shubham-sandesh/">सियासी

हलचल के बीच बेफिक्र दिखे सीएम, शासन-प्रशासन, अपराध, शिक्षा समेत राज्य की बड़ी खबरें पढ़ें…आपके प्रिय अखबार शुभम संदेश में)

 अंकिता से एकतरफा प्यार करता था आरोपी शाहरुख हुसैन

आरोपी शाहरुख हुसैन अंकिता से एकतरफा प्यार करता था और जब अंकिता ने उसकी बात नहीं मानी तो उसने इस जघन्य घटना को अंजाम दिया. इस मामले में आरोपी शाहरुख हुसैन को पुलिस ने घटना वाले दिन ही गिरफ्तार कर लिया था. अंकिता के घरवालों ने बताया था कि शाहरुख ने कहीं से अंकिता का फोन नंबर ले लिया था और हमेशा उसे फोन करके दोस्ती करने और अपनी बात मनवाने का दबाव डालता था. लेकिन जब अंकिता ने उसे मना किया तब शाहरुख ने कहा था कि अगर मेरा कहना नहीं मानोगी तो मैं तुम्हें जिंदा नहीं छोडूंगा. इसके बाद उसने इस तरह की घटना का अंजाम दिया. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-28-aug-upa-shows-solidarity-on-the-pretext-of-picnic-including-many-news-and-videos/">सुबह

की न्यूज डायरी।।28 AUG।। [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही