Search

 
 
 

रांची रेलवे स्टेशन पर "एक स्टेशन, एक उत्पाद योजना" की शुरूआत, प्रचार और रोजगार दोनों बढ़ेगा

 
Vijay Kumar Ranchi: केंद्रीय बजट में घोषित ``एक स्टेशन एक उत्पाद योजना`` (One Station One Product Scheme) के तहत रांची स्टेशन पर अस्थायी स्टॉल की शुरूआत हुई. मोरहाबादी हतमा की उरांव महिला विकास समिति के द्वारा हस्तशिल्प कला, हाथ से बुने हुए थैलों, गमछा, तौलिया, बाँस के उत्पाद और बुनी हुई कलाकृतियाँ का स्टॉल लगाया गया. जैविक उत्पाद जैसे अचार, पापड़ आदि विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी सह बिक्री केंद्र बना. यहां 15 दिनों के लिए अस्थायी स्टॉल लगाया गया है.

इसे भी पढ़ें-8">https://lagatar.in/jac-will-honor-cbse-and-icse-toppers-paswa/">8

अगस्त को जैक, CBSE और ICSE के टॉपर्स को सम्मानित करेगा पासवा

उरांव महिला विकास समिति ने लगाया स्टॉल

स्टॉल का उदघाटन महिला यात्री कौशल्या केशरी द्वारा मंडल के पदाधिकारियों एवं उरांव महिला विकास समिति के प्रतिनिधियों की उपस्तिथि में हुआ. यात्रियों को उत्पाद की जानकारी स्टॉल की संचालिका मीना टोप्पो द्वारा दी गई. इस स्टॉल पर 06 अगस्त तक विभिन्न साइज़ के जुट के थैले, अचार, पापड़, गमछा, तौलिया और अन्य विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शिनी एवं बिक्री की जाएगी.

उत्पाद का प्रचार और रोजगार दोनों बढ़ेगा

देशभर के रेलवे स्टेशनों पर क्षेत्र विशेष के खास उत्पादों की बिक्री के लिए चरणबद्ध तरीके से स्टाल लगाए जा रहे हैं. इससे यात्री रेलवे स्टेशन पर आवागमन के दौरान वहां के खास उत्पादों के बारे में जानकारी हासिल कर उसे आसानी से खरीद सकेंगे. फलस्वरूप उत्पाद का प्रचार और रोजगार दोनों ही बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें-रांची:">https://lagatar.in/ranchi-35-workers-working-in-rinpass-half-way-home-unemployed-since-july-27-stirred-up-by-order/">रांची:

रिनपास हाफ वे होम में कार्यरत 35 कर्मी 27 जुलाई से बेरोजगार, आदेश से हड़कंप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही