Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद सहित 11 रेलवे स्टेशनों पर लगेगा 'वन स्टेशन वन प्रोडक्ट' का स्टॉल

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल एक स्टेशन एक उत्पाद योजना के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए धनबाद सहित 11 स्टेशनों पर स्टॉल लगाएगा. इस स्टेशनों में धनबाद, गोमो, पारसनाथ, कोडरमा, बरकाकाना, टोरी, लातेहार, डाल्टनगंज, रेणुकूट, चोपन व सिंगरौली स्टेशन शामिल हैं. योजना के तहत लगने वाले स्टॉल पर स्थानीय उत्पाद, हैंडीक्राफ्ट, हैंडलूम, पारंपरिक वस्त्र, स्थानीय कृषि उत्पाद, मोटा अनाज व उससे बने उत्पाद की बिक्री होगी. धनबाद रेल मंडल के प्रभारी जनसंपर्क अधिकारी जयदीप घोष ने बताया कि एक हजार रुपए की मामूली दर पर प्रति 15 दिन के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जा रहे हैं. इच्छुक व्यक्ति संबंधित स्टेशन के मैनेजर या वाणिज्य यातायात निरीक्षक से संपर्क कर सकते हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही