Search

 
 
 

न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन में सड़ गया एक हजार बोरा अनाज

 
Giridih :  गिरिडीह (Giridih)  बेंगाबाद प्रखंड के गादी गांव के पास न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट में रखा एक हजार बोरा से ज्यादा अनाज रखरखाव के अभाव में सड़ गया. आज 31 मई को धनबाद रेलवे के अधिकारियों ने सड़े हुए अनाज की बोरियों को गड्ढा खोद कर जमीन के नीचे गाड़ दिया.

    नहीं मिला मीडिया के सवालों का जवाब

धनबाद रेलवे और एफसीआई के अधिकारियों की मौजूदगी में सड़े अनाज को गड्ढे में डाला गया. वहां मौजूद अधिकारी मीडिया से बचते नजर आए. सूत्रों ने बताया कि गिरिडीह न्यू रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट में रखा गया अनाज सड़ गया. अनाज के सड़ने से दुर्गंध भी आने लगी थी. एफसीआइ के एक अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले धनबाद रेलवे के अधिकारी विजय गौड़ न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट में अनाज के स्टॉक की जांच करने पहुंचे थे. जांच में अधिकांश अनाज सड़ा हुआ पाया गया था. आज रेलवे और एफसीआई के अधिकारियों ने न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन के पास ही जेसीबी मशीन की मदद से एक बड़ा गड्ढा खोदा और उसमें सड़े हुए अनाज की बोरियों को डाल दिया गया.

     रेलवे और एफसीआई की लापरवाही उजागर

इस मामले में रेलवे और एफसीआई के अधिकारी कुछ भी बोलने से साफ इंकार कर रहे हैं. रेलवे के अधिकारी कहते हैं कि इसका जवाब एफसीआई देगा और एफसीआई के अधिकारी कहते हैं कि जवाब रेलवे  को देना है. सूत्र बताते हैं कि पिछले सात-आठ महीनों से रेलवे रैक प्वाइंट में अनाज का सड़ा बोरा पड़ा हुआ है. इतनी बड़ी मात्रा में अनाज के मामले में किसी ने कोई पहल नहीं की. भाकपा माले के नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि एक हजार से ज्यादा बोरा अनाज रेलवे रैक प्वाइंट पर सड़ जाना बड़ा सवाल खड़ा करता है. रेलवे और एफसीआई के अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है. उन्होंने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-naxalites-shot-and-killed-former-deputy-chief-fired-from-ak-47/">गिरिडीह

: नक्सलियों ने पूर्व उपमुखिया की गोली मारकर की हत्या, एके-47 से चलाई गई ताबड़तोड़ गोली [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही