Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अरका जैन विश्वविद्यालय के “कारवां” में एक हजार छात्र गोवा व महाराष्ट्र के शैक्षणिक भ्रमण पर रवाना

Jamshedpur (Anand Mishra) : अरका जैन विश्वविद्यालय की शैक्षणिक यात्रा “कारवां” का कई चरणों में आयोजन किया जा रहा है, जो छात्रों के जत्थों के साथ गोवा एवं महाराष्ट्र के लिए निकल रहा है. विश्वविद्यालय हर साल किसी ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व वाली जगह पर अपने विद्यार्थियों को शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की देखरेख में एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक यात्रा पर भेजता है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vikram-sharma-appeared-in-court-in-jairam-singh-murder-case/">जमशेदपुर

: जयराम सिंह हत्याकांड में विक्रम शर्मा ने कोर्ट में लगायी हाजिरी
इस वर्ष करीब एक हजार विद्यार्थी गोवा एवं महाराष्ट्र के विभिन्न स्थलों का परिभ्रमण करेंगे. छात्रों को विदा करते हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो (डॉ) एसएस रज़ी, निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव, निदेशक (परिसर) सह छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो (डॉ) अंगद तिवारी, कुलसचिव जसबीर सिंह धंजल ने सभी के मंगलमय यात्रा की कामना की. कुलपति प्रो रज़ी ने कहा कि ऐसी यात्राएं छात्रों को देखने, सुनने, जांच करने, सूचनाएं एकत्र करने और जिज्ञासा के पर्याप्त अवसर प्रदान करती हैं. इसे भी पढ़ें : विनेश">https://lagatar.in/vinesh-phogat-sakshi-malik-bajrang-punia-held-a-press-conference-said-brij-bhushan-singh-should-resign-prime-minister-should-take-cognizance/">विनेश

फोगाट, साक्षी मलिक, बजरंग पुनिया ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा, बृजभूषण सिंह इस्तीफा दें… प्रधानमंत्री जी संज्ञान लें…
निदेशक अमित श्रीवास्तव ने कहा कि एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम का संकल्प देश के सांस्कृतिक एकीकरण का रहा है, जिसे अरका जैन विश्वविद्यालय भी अंगीकार करता है. प्रो (डॉ) अंगद तिवारी ने कहा कि ऐसे भ्रमण सीखने के लिए सबसे अनुकूल होते हैं. शिक्षण की भ्रमण विधि शिक्षार्थियों को उनकी शैक्षणिक वृद्धि के लिए देश और दुनिया भर में विभिन्न स्थानों पर जाने का अवसर प्रदान करती है. कारवां को लेकर छात्रों में काफी उत्साह है और वे इसके सफलतापूर्वक समापन के लिए विश्वविद्यालय प्रबंधन का सहयोग कर रहे हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही