Search

 
 
 

एक पेड़ माँ के नाम : रांची के स्कूलों में बच्चों ने मिलकर लगाए डेढ़ लाख पौधे

ज़िले के सभी सरकारी स्कूलों में आज का दिन कुछ खास रहा. गर्मी की छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुले, तो हर बच्चे के हाथ में किताबों के साथ एक पौधा भी था. कारण ये था कि छुट्टियों से पहले सभी बच्चों और शिक्षकों को एक असाइनमेंट दिया गया था .स्कूल खुलते ही एक पौधा लाना है और उसे अपनी माँ के नाम लगाना है
 

Ranchi :  ज़िले के सभी सरकारी स्कूलों में आज का दिन कुछ खास रहा. गर्मी की छुट्टियों के बाद जब स्कूल खुले, तो हर बच्चे के हाथ में किताबों के साथ एक पौधा भी था. कारण ये था कि छुट्टियों से पहले सभी बच्चों और शिक्षकों को एक असाइनमेंट दिया गया था .स्कूल खुलते ही एक पौधा लाना है और उसे अपनी माँ के नाम लगाना है

 

इस खास अभियान को नाम दिया गया - एक पेड़ माँ के नाम : आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर रांची ज़िले के करीब 2000 सरकारी स्कूलों में यह पहल एक साथ शुरू की गई. लगभग 1.5 लाख बच्चों और शिक्षकों ने स्कूल परिसर और आस-पास के क्षेत्रों में पौधे लगाए.

 

बच्चों को पौधे लगाने के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा, प्रदूषण कम करने और धरती को हरा-भरा बनाए रखने की अहमियत भी समझाई गई. इस मुहिम का मकसद सिर्फ पौधे लगाना नहीं था, बल्कि बच्चों में बचपन से ही पर्यावरण के प्रति ज़िम्मेदारी और जुड़ाव की भावना जगाना था.

 

बच्चों ने कहा कि वो इन पौधों की देखभाल अपने छोटे भाई-बहन की तरह करेंगे और हर साल एक नया पौधा ज़रूर लगाएंगे.आज के दिन बच्चों ने सिर्फ पौधे नहीं लगाए, बल्कि धरती को बचाने का एक बड़ा संकल्प भी लिया.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही